Tamarind panna recipe in hindi: इन दिनों नौतपा चल रहा है. 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा के कारण देशभर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी. देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है. न घर में चैन और ना ही बाहर. सारा दिन लोग एसी, कूलर चला कर बैठने को मजबूर हैं. बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं, यदि दिन भर में आप पानी के साथ ही हेल्दी समर ड्रिंक का सेवन न करें तो. आप नारियल पानी, छाछ, लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी, बेल का शरबत, गन्ने का जूस आदि तो खूब पी रहे होंगे, लेकिन क्या कभी इमली पन्ना पिया है? यह एक पारंपरिक पेय है, जिसे राजस्थान में लोग खूप पीते हैं. इमली पना शरीर को ठंडक देने के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. इमली पन्ना (Imli Panna)  एक बेहद ही हेल्दी गर्मियों का देसी ड्रिंक है. खट्टी इमली, गुड़, पुदीना और मसालों से तैयार यह पेय स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को गर्मी से राहत देने में भी मददगार माना जाता है.

गर्मी में क्यों फायदेमंद माना जाता है इमली पना?

विशेषज्ञों के अनुसार, इमली (Tamarind) में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. वहीं, इसमें मिलाए जाने वाले मसाले पाचन को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं. आयुर्वेद में भी इसे शरीर का तापमान संतुलित रखने वाला पेय माना गया है. गर्मियों में अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है, ऐसे में यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है.

इमली पन्ना के फायदे
इमली पन्ना पीने से लू और हीटवेव से बचाव हो सकता है.

गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाकर लू के असर को कम करने में मदद कर सकता है.

डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार है ये पारंपरिक पेय पदार्थ.

इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और ऊर्जा बनाए रखने में सहायता करते हैं.

पाचन तंत्र को गर्मियों में खराब नहीं होने देता है.

काला नमक और भुना जीरा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.

थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में कारगर है इमली पन्ना.

गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, जबकि पुदीना ताजगी महसूस कराने में सहायक होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैसे बनाएं इमली पना

आवश्यक सामग्री
इमली
गुड़ या मिश्री
काला नमक
भुना जीरा पाउडर
काली मिर्च पाउडर
पुदीने की पत्तियां
ठंडा पानी और बर्फ

इमली पन्ना बनाने की विधि

सबसे पहले इमली को गर्म पानी में कुछ देर भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद इमली को मसलकर उसका रस निकाल लें. अब इसमें गुड़ या मिश्री, काला नमक, भुना जीरा और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं. फिर ठंडा पानी और बर्फ डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आखिर में पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें.

गर्मियों में क्यों बन रहा लोगों की पसंद?

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए लोग अब पारंपरिक घरेलू पेयों की ओर लौट रहे हैं. इमली पन्ना न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और ठंडक देने में भी मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.



Source link

Write A Comment