अगर अक्सर आप घंटों ये सोचते हैं कि ‘आज क्या बनाया जाए?’ तो शेफ पंकज भदौरिया की ये रेसिपी आपके लिए है. इस वीडियो में आप पापड़ की सब्जी बनाना सीख सीखेंगे. यह पापड़ की सब्जी उड़द दाल के पापड़ों से बनाई जाती है. पापड़ों को रोल बनाकर उनमें मसालेदार बेसन का घोल भरा जाता है.फिर इन पापड़ों को तलकर चटपटी ग्रेवी में डाला जाता है. यह पापड़ की सब्जी मारवाड़ी पापड़ की सब्जी से बिल्कुल अलग है, जिसमें पापड़ के टुकड़े ग्रेवी में डाले जाते हैं. तो फिर देर किस बात की फटाफट पूरी रेसिपी देखिए और आज ही घर पर इसे ट्राई करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment