Curd rice Recipe: गर्मियों में पेट को शीतल रखता है दही और चावल. काफी लोग चावल में दही और नमक डालकर खाते हैं, लेकिन आप सिंपल दही चावल को ही थोड़ा तड़के का ट्विस्ट देकर भी बना सकते हैं. ये बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. दही और चावल के अपने-अपने फायदे हैं. दही हड्डियों को मजबूती देता है. साउथ इंडिया में भी दही चावल खूब खाया जाता है. आपको भी पसंद है दही वाला चावल खाना तो आप शेफ निशा मधुलिका की ये क्रीमी तड़के वाला दही चावल बनाकर देखिए. शेफ निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर वीडियो रेसिपी शेयर की है. कर्ड राइस पाचन को हेल्दी रखता है. गर्मियों में इसका सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।