Veg Biryani in Gorakhpur : अधिकांश लोगों को नॉन-वेज बिरयानी ही पसंद आती है लेकिन यदि आप गोरखपुर में वेज-बिरयानी खाएंगे तो इसके स्वाद के आगे ऩॉन-वेज बिरयानी भूल जाएंगे. पिछले कुछ समय से गोरखपुर शहर में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरा है और लोग वेज बिरयानी के दीवाने हो रहे हैं. इस बदलते स्वाद का मुख्य केंद्र इन दिनों शहर का विजय चौक बना हुआ है, जहां लगने वाली वेज बिरयानी की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह बिरयानी अपने खास स्वाद और अनोखे मसालों के कारण चर्चा में है. सोयाबीन, मटर और खड़े मसालों के बेहतरीन मिश्रण से तैयार होने वाली इस बिरयानी की खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि लोग दूर से ही खिंचे चले आते हैं. इसके स्वाद को और दमदार बनाने के लिए इसके साथ एक खास चटनी और ऊपर से स्पेशल चाट मसाला डालकर परोसा जाता है जो इसे आम बिरयानी से बिल्कुल अलग ट्विस्ट देता है. इस वीडियो में इसकी पूरी जानकारी जानिए