Last Updated:
बंटी और योगेश ने लोकल 18 से कहा कि निमाड़ के बुरहानपुर में आम की गुठलियों से सुपारी तैयार की जाती है यह सुपारी बहुत ही टेस्टी और खट्टी मीठी लगती है. इसलिए लोग उसको खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर यह सुपारी बनाना चाहते हैं तो आप बहुत आसान विधि से बना सकते हैं. यह सुपारी भोजन करने के बाद लोग सबसे अधिक खाते हैं. यह खट्टी मीठी और स्वादिष्ट लगती है.पाचन क्रिया को मजबूत करती है.
मध्य प्रदेश के निर्माण के बुरहानपुर में तरह-तरह की चीज बनाई जाती है और यह शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है आज हम आपको एक ऐसी वस्तु खाने की तैयार करने की जानकारी बताने के लिए जा रहा है कि आप आपके घर पर इसको तैयार कर सकते हैं. आम की जो गुठली आती है उस से आप सुपारी तैयार कर सकते हैं.
इसकी गुठली फोड़कर जो अंदर का बीज निकलता है उसको आपको हल्दी और नमक के पानी में उबालना है. उसको सूखने के लिए रख दीजिए यह 1 दिन के प्रक्रिया होती है. यह 6 महीने तक खराब नहीं होती है उसको खाना खाने के बाद आप खा सकते हैं खट्टी मीठी लगती है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
बंटी और योगेश ने लोकल 18 से कहा कि निमाड़ के बुरहानपुर में आम की गुठलियों से सुपारी तैयार की जाती है यह सुपारी बहुत ही टेस्टी और खट्टी मीठी लगती है. इसलिए लोग उसको खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर यह सुपारी बनाना चाहते हैं तो आप बहुत आसान विधि से बना सकते हैं. यह सुपारी भोजन करने के बाद लोग सबसे अधिक खाते हैं. यह खट्टी मीठी और स्वादिष्ट लगती है.पाचन क्रिया को मजबूत करती है. इसलिए लोग उसको अपने घर पर बना कर रखते हैं क्योंकि यह 6 महीने तक खराब नहीं होती हैं.
ऐसे कर सकते हैं तैयार
एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने बताया कि घर पर आम की गुठली से सुपारी बनाने जा रहे हैं तो आप जो भी बाजार से आम लेकर आते हैं और उसकी गुठलियों को निकालते है उसको फोड़ लीजिए उसके अंदर से सफेद बीज निकलता है आप उस एक के दो पीस कर एक कटोरा में पानी डालकर धो लीजिए और करीब आधा किलो वह बीच जमा कर लीजिए और एक कड़ाई या कुकर में करीब 1 लीटर पानी उसमें गरीब 20 ग्राम हल्दी और 30 ग्राम नमक डालकर उसको उबालने के लिए रख दीजिए 30 से 40 मिनट उसको उबलने दीजिए उसके बाद उसको पानी से निकाल कर सूखने के लिए रख दीजिए सूखने के बाद इसके बारीक बारीक पीस भी कर सकते हैं और इसको एक प्लास्टिक के डब्बे में स्टोर कर रख दीजिए जिससे 6 महीने तक खराब नहीं होती और खट्टी मीठी लगती है इसलिए लोग उसको खाना खाने के बाद खाना पसंद करते हैं.