Last Updated:
Mushroom Paneer Recipe: अब दूध नहीं, मशरूम से बनेगा प्रोटीन से भरपूर और हल्का पनीर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा) के वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली है. घर पर मशरूम पनीर बनाने की बेहद आसान विधि है. यह स्वाद में लाजवाब है और दिल व वजन घटाने वालों के लिए सुपरफूड है. पूरी विधि और फायदे जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
समस्तीपुर: पनीर तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास पनीर के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जा रहा है. यह कोई साधारण पनीर नहीं, बल्कि मशरूम से तैयार किया जाने वाला हेल्दी पनीर है, जिसे अब घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मशरूम विभाग के वैज्ञानिकों ने इसकी आसान विधि साझा की है. लोकल 18 की टीम जब विश्वविद्यालय के मशरूम रिसर्च सेंटर पहुंची तो वहां वैज्ञानिकों ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार मशरूम से पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर पनीर तैयार किया जा सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पनीर प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. खास बात यह है कि इसे घर में उपलब्ध सामान्य चीजों की मदद से भी तैयार किया जा सकता है.
वैज्ञानिक ने बताई मशरूम पनीर बनाने की आसान प्रक्रिया
मशरूम विभाग में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ.आरपी प्रसाद ने बताया कि मशरूम का पनीर बनाना बेहद आसान है. उन्होंने कहा कि लोग अब तक दूध और सोया से बने पनीर के बारे में जानते थे, लेकिन मशरूम से भी स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले ताजे मशरूम को अच्छी तरह पानी से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है.इसके बाद उसे ग्राइंडर में पीसकर उसका मिश्रण तैयार किया जाता है. वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार में किसान सबसे अधिक ओस्टर मशरूम की खेती करते हैं और इसी मशरूम से बेहतर पनीर तैयार होता है. मशरूम के मिश्रण को दूध की तरह गर्म किया जाता है. जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें छेना का पानी मिलाया जाता है. उदाहरण के तौर पर पांच किलो मशरूम में करीब आधा लीटर छेना का पानी मिलाना होता है. इससे मशरूम फटने लगता है और पनीर जैसा रूप लेने लगता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा दही और इलायची भी मिलाई जा सकती है.
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है मशरूम पनीर
वैज्ञानिकों के अनुसार जब मशरूम का मिश्रण तैयार हो जाता है. तब उसे साफ कपड़े से छानकर कुछ समय के लिए टांग दिया जाता है, ठीक उसी तरह जैसे छेना तैयार करने के दौरान किया जाता है. इसके बाद तैयार मिश्रण को एक फ्रेम में रखकर दबाया जाता है और करीब 8 से 10 घंटे तक उसी आकार में छोड़ दिया जाता है. इसके बाद मशरूम का हेल्दी पनीर पूरी तरह तैयार हो जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पनीर न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. यह सामान्य पनीर की तुलना में हल्का एवं स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. यही वजह है कि अब लोग इसे अपने भोजन में शामिल करने लगे हैं. विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर किसानों और आम लोगों को इसकी सही जानकारी दी जाए तो मशरूम पनीर आने वाले समय में एक नया और हेल्दी विकल्प बन सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें