Last Updated:
Chocolate Ice Cream Recipe: अगर आप गर्मी में आइसक्रीम का मजा लेना चाहते हैं, तो घर पर ही चॉकलेट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं. दूध, क्रीम और चॉकलेट से यह आइसक्रीम आसानी से बनाई जा सकती है. इसका स्वाद बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम से ज्यादा बेहतर होता है और यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होती है.
चॉकलेट आइसक्रीम आसानी से घर पर बनाई जा सकती है.
Chocolate Ice Cream Recipe: कई लोगों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है और वे हर चीज में चॉकलेट फ्लेवर ढूंढते हैं. गर्मी का मौसम चल रहा है और इस दौरान आइसक्रीम का आनंद हर कोई लेना चाहता है. गर्मी में ठंडी चीजें खाने की इच्छा बढ़ जाती है. ऐसे में चॉकलेट आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की फेवरेट बन जाती है. बाजार में कई तरह की आइसक्रीम आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन घर पर बनी आइसक्रीम सेहत के लिए फायदेमंद होती है और स्वाद भी लाजवाब होता है. घर पर बनाई गई आइसक्रीम में आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें प्रिजर्वेटिव या आर्टिफिशियल फ्लेवर भी नहीं होते. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके बेहद काम आने वाली है. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती है.
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आपको 2 कप फुल क्रीम दूध, 1 कप फ्रेश क्रीम, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, आधा कप बारीक कटी डार्क चॉकलेट, 3-4 बड़े चम्मच चीनी और आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस की जरूरत होगी. आप चाहें तो ऊपर से गार्निश करने के लिए चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बर्तन में दूध को हल्की आंच पर गर्म करें. अब इसमें कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उसमें गांठ न रहें. इसके बाद इसमें कटी हुई डार्क चॉकलेट डालें और तब तक चलाते रहें जब तक चॉकलेट पूरी तरह पिघल न जाए. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण सामान्य तापमान पर आ जाए, तब उसमें कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इससे आइसक्रीम का टेक्सचर ज्यादा क्रीमी बनेगा.
तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए रख दें. बेहतर रिजल्ट के लिए बीच में 1-2 बार इसे निकालकर ब्लेंड या फेंट लें. इससे आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनते और उसका स्वाद ज्यादा स्मूद आता है. जब आइसक्रीम पूरी तरह जम जाए, तब इसे चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स से सजाकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
घर की बनी आइसक्रीम क्यों है खास?
घर पर बनी चॉकलेट आइसक्रीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपकी पसंद और जरूरत के अनुसार होती है. इसमें ज्यादा आर्टिफिशियल फ्लेवर, केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होते, जो बाजार की कई आइसक्रीम में पाए जाते हैं. अगर आप चाहें, तो इसमें कम चीनी या हेल्दी विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक मजेदार और टेस्टी ट्रीट बन सकती है, जिसे वे बड़े चाव से खाना पसंद करेंगे.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें