Last Updated:

रेड आइवरी मैंगो मूल रूप से थाईलैंड में होने वाली वैरायटी है लेकिन इसकी अच्छी देखभाल अच्छी सेवा करने पर भारत में भी कई जगहों पर इसका अच्छा रिस्पांस मिलता है. इस आम में आम में ना कोई रेशा आएगा, न ही उसका रस खत्म हो और गुठली भी नहीं मिलेगी बस खाते ही चले जाएंगे.

सागर. गर्मी के सीजन में आम एक ऐसा फल होता है जिसको लगभग हर कोई खाना पसंद करता है या फिर इसको खाए बिना सीजन अधूरा-अधूरा सा लगता है लेकिन जो आम को खाने की शौकीन होते हैं उनके दीवाने होते हैं वह अच्छे मस्त खूबसूरत दिखाई देने वाले आम पर हजारों रुपए खर्च कर डालते हैं और फिर बड़े ही प्यार के साथ घर में बैठकर परिवार के साथ खाते हैं. आम के फल भी ₹100 किलो से लेकर ₹10000 किलो तक मिलते हैं लेकिन जो आम जितना महंगा होता है उसकी उतनी खूबियां होती हैं. ऐसे ही आज हम विदेशी प्रजाति के रेड आइवरी मैंगो (Red Ivory Mango) की बात करेंगे इसके बारे में जानेंगे.

रेड आइवरी मैंगो (Red Ivory Mango) मूल रूप से थाईलैंड में होने वाली वैरायटी है लेकिन इसकी अच्छी देखभाल अच्छी सेवा करने पर भारत में भी कई जगहों पर इसका अच्छा रिस्पांस मिलता है.

ना कोई रेशा न ही रस होगा खत्म
किसान संजय अग्रवाल बताते हैं कि रेड आइवरी मैंगो थाईलैंड की सबसे मशहूर वैरायटी में से एक है जो सिर्फ नाम से ही बिकता है. क्योंकि जो आम खाने की शौकीन होते हैं वह आम को खाना शुरू करते हैं तो चाहते हैं कि आम में ना कोई रेशा आए, ना ही उसका रस खत्म हो और गुठली भी ना मिले बस जब तक मन प्रसन्न न हो जाए, तब तक खाते ही रहे. रेड आइवरी मैंगो भी कुछ इसी तरह की वैरायटी है.

रेड आइवरी मैंगो का वजन 500 से लेकर 800 ग्राम तक होता है. इसमें गुठली एक चौथाई हिस्से से भी काम की होती है. रेशा नहीं होने से यह खाने में और भी मजेदार हो जाता है और इसके स्वाद के लोग दीवाने हो जाते हैं. यह आम पिंक कलर का होता है. गूदा बहुत मीठा, मुलायम और सुगंधित होता है, इसमें बीज बहुत पतले होते हैं.

घर की छत पर भी आसानी से उग जाता है
इतना ही नहीं यह आम का पेड़ 3 साल में ही फल देने लगता है और गुच्छों में एक साथ बहुत सारे फल लगते हैं. इस वैरायटी के आम के पौधे को घर की छत बालकनी या टेरेस गार्डन में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

बता दें कि आम नींबू कटहल चीकू संतरा जैसी किसी भी वैरायटी के फलों की खेती कोई किसान भाई करना चाहता है तो उसको इसकी शुरुआत करने के लिए मानसून का सीजन सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान पर भरोसेमंद नर्सरी से किसी भी तरह के पौधे खरीद कर जून के महीने में लगे और अच्छे से देखभाल करें समय पर उर्वरक दिन तो यह बहुत जल्दी ही फल देने की स्थिति में आ जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment