Last Updated:
Rajasthani Sabzi Recipe: अगर आप घर पर कम समय और कम मेहनत में स्वादिष्ट सब्जी बनाना चाहते हैं, तो राजस्थानी देसी तड़के के साथ तैयार की जाने वाली यह रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इस रेसिपी में पारंपरिक राजस्थानी मसालों और देसी तड़के का ऐसा संयोजन किया जाता है, जो साधारण सब्जी को भी खास बना देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या विशेष पाक-कौशल की जरूरत नहीं होती. प्याज, टमाटर, मसालों और देसी घी या तेल के तड़के से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में बिल्कुल होटल और रेस्टोरेंट जैसी लगती है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ आसानी से परोसा जा सकता है.
भीलवाड़ा – रसोई में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाने की चाहत हर किसी की होती है. ऐसे में सरसों का साग एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर सरसों का साग राजस्थान में काफी पसंद किया जा रहा है इसमें खास तौर पर राजस्थानी तड़का लगाया जाता है जो इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देकर आसानी से तैयार किया जा सकता है. कम सामग्री और आसान रेसिपी के कारण यह सब्जी व्यस्त दिनचर्या में भी जल्दी बन जाती है. सरसों का साग स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है. गर्मागर्म साग के साथ मक्के की रोटी का स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. राजस्थानी देसी तड़के के बाद इसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं जिसके वजह से चाहे गर्मी हो या बारिश का मौसम हर मौसम में यह सब्जी पसंद की जाती है.
कैसे बनाएं ये सब्जी
कोमल रैगर ने बताया कि कम समय और कम मेहनत में बनने वाली यह डिश परिवार के सभी सदस्यों को पसंद आती है. सरसों का साग बनाने के लिए लगभग 500 ग्राम सरसों के पत्ते, 100 ग्राम पालक, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 टमाटर, 1 प्याज, 4 से 5 लहसुन की कलियां, थोड़ा सा मक्खन या घी, नमक और मसाले की जरूरत होती है. सबसे पहले सरसों और पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर काट लें. इसके बाद कुकर में पत्ते, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. ठंडा होने पर इसे मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
सरसों का साग स्वाद में किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं
इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और मसाले मिलाकर अच्छी तरह पकाएं. जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें पिसा हुआ साग डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. चाहें तो थोड़ा मक्के का आटा मिलाकर साग को गाढ़ा बनाया जा सकता है. आखिर में ऊपर से मक्खन डालकर गर्मागर्म परोसें. खाना बनाने के शौकीनों का कहना है कि इस आसान विधि से तैयार किया गया सरसों का साग स्वाद में किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगता हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें