X

लक्ष्मण भोग आम का नाम क्यों पड़ा लक्ष्मण भोग

 

arw img

Laxman Bhog Mango :  आम के सीजन में अपनी मिठास और अनोखे स्वाद के लिए लक्ष्मण भोग आम काफी पसंद किया जाता है. माना जाता है कि रामायण काल में लक्ष्मण जी ने भगवान राम को भोजन के रूप में खिलाने के लिए इसे खुद चखा था, इसलिए इसका नाम लक्ष्मण भोग पड़ा. पकने पर सुनहरे और चमकदार दिखने वाले इस आम का आकार थोड़ा लंबा और टेढ़ा-मेढ़ा होता है. इसकी पतली परत को आसानी से छीला जा सकता है. साथ ही इसका बिना रेशे वाला रसीला व खुशबूदार गूदा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. वैसे तो यह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की एक बेहद लोकप्रिय किस्म है, लेकिन बिहार और झारखंड के कुछ खास इलाकों में भी इसका भारी मात्रा में उत्पादन होता है. विशेष रूप से बिहार के मधुबनी और भागलपुर जिलों को इसका मुख्य उत्पादक क्षेत्र और ओरिजिन माना जाता है. इस वीडियो में जानिए लक्ष्मणभोग आम का नाम कैसे पड़ा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment