Last Updated:
Make Bread Pua for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के खास मौके पर बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ विशेष और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं. अगर इस बार आपका बजट थोड़ा टाइट है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप बेहद कम खर्च में झटपट ‘ब्रेड पुआ’ तैयार कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए आपको केवल ब्रेड, चीनी और थोड़ा सा इलायची पाउडर चाहिए. यह मिठाई न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
रांची की गृहिणी उषा बताती हैं कि ब्रेड पुआ बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने में मुश्किल से 10 से 15 मिनट का समय लगता है. इसे खाने के बाद आप साधारण पुआ का स्वाद भूल जाएंगे.
पतली चाशनी बनाएं: अब एक बर्तन में चाशनी तैयार करें. ध्यान रखें कि चाशनी पानी की तरह पतली होनी चाहिए, गाढ़ी बिल्कुल न हो. इसके लिए पानी में अंदाज से चार चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह से खौला लें.
मसाले मिलाएं: जब चाशनी में उबाल आ जाए, तो उसमें थोड़ा सा दालचीनी और इलायची पाउडर डाल दें. अगर गोटा इलायची है, तो उसे भी कूटकर मिला सकते हैं. इसके बाद गैस बंद करके चाशनी को अलग रख दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चाशनी में डुबोएं: अब तली हुई ब्रेड को तैयार चाशनी में डालें. ब्रेड को चाशनी में डालते ही तुरंत बाहर निकाल लें. इसे ज्यादा देर तक चाशनी में न छोड़ें, वरना ब्रेड टूट सकती है.
गार्निशिंग करें: आपका लजीज ब्रेड पुआ बनकर तैयार है. इसे खूबसूरत और टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें.बता दें कि यह दिखने में एकदम पारंपरिक आटे के पुआ जैसा लगता है. मात्र दो-तीन स्टेप्स में तैयार होने वाली यह मिठाई इस रक्षाबंधन पर आपके भाई का मुंह मीठा कराने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है.