Last Updated:
Kathal Kabab: कटहल का अचार और सब्जी तो लगभग हर घर में बनता है. लेकिन क्या आपने कभी इसका कबाब टेस्ट किया है? यदि नहीं तो ये रेसिपी आपको मटन कबाब का टेस्ट भूला देगी. इस लेख में आप कच्चे कटहल से लजीज कबाब बनाने का तरीका सीखेंगे.
वैसे तो कटहल को दुनिया का सबसे बड़ा फल माना जाता है, लेकिन इसका सेवन ज्यादतर लोग एक सब्जी के रूप में सालों से कर रहे हैं. घरों में कच्चे कहटल का इस्तेमाल सब्जी, अचार यहां तक कि बिरयानी बनाने के लिए करते हैं. वेजिटेरियन्स के लिए कटहल मटन और चिकन का एक बेहतरीन विकल्प भी माना जाता है. क्योंकि जब इसे भरपूर मसालों और तेल के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल नॉनवेज की तरह ही लगता है.
जब स्वाद और टेक्सचर नॉनवेज वाला हो तो इससे कबाब बनाना भी लाजमी है. वैसे तो कबाब मुगलकाल से मटन का बनता आया है, लेकिन अब वेजिटेरियन कबाब भी काफी पसंद किए जाने लगे हैं. तो चलिए आज कटहल से कबाब बनाने का तरीका यहां जानते हैं.
कटहल का कबाब बनाने की विधि
- कटहल के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चाकू पर थोड़ा सरसों का तेल लगा लें, ताकि कटहल का चिपचिपा रस चाकू पर न चिपके. अब कटहल को बीच से काटें, उसका छिलका हटाएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
- इसके बाद एक प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तब उसमें धनिया के बीज, जीरा, लौंग, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और कटहल के टुकड़े डालें. इन्हें लगभग एक मिनट तक भून लें. फिर इसमें धुली हुई चना दाल, काली इलायची, हरी इलायची, नमक, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, थोड़ा पानी और धनिया के नरम डंठल डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और कुकर का ढक्कन बंद करके 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
- जब कुकर का प्रेशर निकल जाए और मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें.
- अब एक बड़े बर्तन में तैयार पेस्ट लें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, ताजा धनिया, थोड़ा नमक, भुना हुआ बेसन और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हल्का दबाकर कबाब का आकार दें.
- कबाब पकाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए, तब तैयार कबाब एक-एक करके पैन में डालें. इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
- तैयार कटहल कबाब को प्लेट में निकालें और ऊपर से धनिया पत्ती व नींबू के टुकड़ों से सजाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए इन्हें हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक परिवार के सभी लोगों को पसंद आएगा.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें