X

गर्मी में दही और खीरे से बनाएं तड़का वाला रायता, स्वाद और सेहत दोनों का फायदा

 

arw img

Cucumber Raita Recipe: भीषण गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ऐसे भोजन की तलाश करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. खासकर मध्य प्रदेश क्षेत्र में गर्मियों के दौरान दही से बने व्यंजन लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में एक है बघेलखंड का खास तड़का वाला खीरा रायता, जिसे यहां के लोग बड़े चाव से खाते हैं. इस रायते की सबसे बड़ी खासियत इसका देसी स्वाद और इसकी सादगी है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बहुत कम सामग्री में यह आसानी से तैयार हो जाता है. सबसे पहले ताजे खीरे को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस किया जाता है. खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और गर्मियों में इसे खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके बाद कद्दूकस किए गए खीरे में ताजा दही मिलाया जाता है. दही शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. फिर इसमें स्वादानुसार सादा नमक, काला नमक और भुना हुआ जीरा मसाला डाला जाता है। ये मसाले रायते के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं. इस व्यंजन की सबसे खास प्रक्रिया इसका तड़का है. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह रायता चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment