Jamun Popsicle Recipe : गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस परेशान करने लगे, तो मन सिर्फ कुछ ठंडी और रिफ्रेशिंग चीजें खाने का करता है. ऐसे में बाजार की केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स से भरी आइसक्रीम खाने के बजाय, क्यों न घर पर ही कुछ ऐसा बनाया जाए जो टेस्टी भी हो और सुपर हेल्दी भी? आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टेस्टी क्रीमी जामुन योगर्ट पॉप्सिकल्स (Jamun Yogurt Popsicles) की बेहद आसान रेसिपी. सिर्फ 3 बेसिक चीजों से बनने वाली यह नो-फस (no-fuss) रेसिपी इतनी आसान है कि इसे आप बच्चों के साथ मिलकर मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
टेस्टी क्रीमी जामुन योगर्ट पॉप्सिकल्स बनाने का आसान तरीका-
मुख्य सामग्री:
ताजा जामुन: 1 कप (अच्छे से धुले हुए, बीज निकाले और कटे हुए)
ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) या गाढ़ा दही: 1.5 कप
शहद (Honey): 2 से 3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
टेस्टी क्रीमी जामुन योगर्ट पॉप्सिकल्स (Jamun Yogurt Popsicles) की बेहद आसान रेसिपी.
दही के विकल्प :
हंग कर्ड (Hung Curd): घर के बने सादे दही को सूती कपड़े में बांधकर निकाला हुआ गाढ़ा दही
फुल क्रीम (Full Cream): अगर डेजर्ट को और ज्यादा रिच और क्रीमी बनाना हो
कोकोनट योगर्ट या कोकोनट क्रीम: (वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए)
जामुन योगर्ट पॉप्सिकल्स बनाने की विधि स्टेप-बाय-स्टेप:
स्टेप 1: जामुन तैयार करें
सबसे पहले ताजे जामुन को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद चाकू की मदद से जामुन के बीज (pitting) अलग कर लें और गुदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
स्टेप 2: योगर्ट मिक्स बनाएं
एक ब्लेंडर या मिक्सर जार में ग्रीक योगर्ट (या हंग कर्ड) और शहद डालें. इसे तब तक अच्छी तरह ब्लेंड (whiz) करें जब तक कि मिश्रण एकदम स्मूथ और क्रीमी न हो जाए.
स्टेप 3: मिश्रण को दो हिस्सों में बांटें
अब तैयार हुए योगर्ट-शहद के मिश्रण को दो बराबर भागों में अलग कर लें.
स्टेप 4: सांचों को आधा भरें
सफेद योगर्ट मिश्रण के पहले हिस्से को सीधे पॉप्सिकल मोल्ड्स (सांचों) में आधा-आधा भर दें.
स्टेप 5: जामुन मिक्स तैयार करें
बचे हुए आधे सफेद योगर्ट मिश्रण में कटे हुए जामुन के टुकड़े डालें. इसे मिक्सी में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि आपको एक सुंदर बैंगनी रंग का गाढ़ा ‘जामुन-योगर्ट मिक्स’ मिल जाए.
स्टेप 6: लेयरिंग और डिजाइन बनाएं
अब इस जामुन वाले बैंगनी मिश्रण को पहले से आधे भरे हुए सांचों के ऊपर डाल दें. एक चम्मच या टूथपिक की मदद से दोनों लेयर्स को हल्का सा घुमा दें (swirl), जिससे पॉप्सिकल्स में एक खूबसूरत मार्बल डिजाइन बन जाएगा.
स्टेप 7: फ्रीज करें
मोल्ड्स की डंडियां लगाकर इन्हें सेट होने के लिए फ्रीजर में रख दें. वैसे तो इन्हें 5 मिनट में तैयार करके फ्रीजर में डाला जा सकता है, लेकिन परफेक्ट टेक्सचर के लिए इन्हें रातभर (overnight) फ्रीज करना सबसे अच्छा रहता है.
परोसने का तरीका: अगले दिन दोपहर के स्नैक्स या डेजर्ट के समय मोल्ड्स को कुछ सेकंड के लिए सामान्य पानी में डुबोएं, इससे पॉप्सिकल्स आसानी से बाहर निकल आएंगी. कूल-कूल, खट्टी-मीठी जामुन पॉप्सिकल्स का आनंद लें!(सोर्स-tashasartisanfoods)