Last Updated:
Ranchi Famous Golgappa Stall: फिरायालाल चौक के पास एक ऐसा गोलगप्पे का स्टॉल है, जिसकी पानी पुरी इन दिनों रांची में खूब चर्चा में है. वजह है यहां मिलने वाले 6 अलग-अलग फ्लेवर के पानी, जिनका स्वाद हर एक गोलगप्पे के साथ बदल जाता है. हींग, पुदीना, इमली, खट्टा, मीठा और कई खास मिक्स फ्लेवर के साथ लोग यहां अनोखा टेस्ट एंजॉय करते हैं.
यहां के संचालक सुधीर बताते हैं कि हर फ्लेवर का पानी वे खुद तैयार करते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कोशिश की है कि लोगों को सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हेल्दी और अलग अनुभव भी मिले. अदरक और पुदीना जैसे फ्लेवर घर के पारंपरिक नुस्खों से तैयार किए जाते हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी दादी-नानी से सीखा है.
स्टॉल की सबसे अलग पहचान इसकी परंपरागत स्टाइल भी है. यहां पानी को चीनी मिट्टी के मरतबान में रखा जाता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे पुराने समय में अचार रखा जाता था. सुधीर का कहना है कि इससे पानी लंबे समय तक ताजा रहता है और प्राकृतिक रूप से ठंडा भी बना रहता है.
इसके अलावा यहां गोलगप्पे भी खास तरीके से बनाए जाते हैं. मैदा का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सूजी से बने गोलगप्पे और पापड़ी परोसे जाते हैं. यही वजह है कि लोग स्वाद के साथ-साथ इनकी क्वालिटी की भी तारीफ करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सुधीर बताते हैं कि रोजाना करीब 250 से ज्यादा लोग यहां गोलगप्पे खाने आते हैं और कई बार 4 से 5 घंटे में ही पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है. ऐसे में कई ग्राहकों को वापस भी लौटना पड़ता है.
अगर आप भी रांची में कुछ अलग और यूनिक स्ट्रीट फूड ट्राई करना चाहते हैं, तो फिरायालाल चौक के पास पार्किंग एरिया में यह स्टॉल आपके लिए एक खास अनुभव बन सकता है. अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इस खास स्ट्रीट फूड का आनंद लें.