Last Updated:

Right Way To Eat Jamun: अगर आप जामुन का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके साथ कभी भी इन 5 चीजों का सेवन न करें. सही तरीके से जामुन का सेवन करने से आप इसके पोषण और स्वास्थ्य लाभों का बेहतर फायदा उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जामुन मौसमी फल है, जो टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ लोगों को अपना दीवाना बनाता है बल्कि यह शरीर में भी पोषक तत्वों को भरता है. जामुन में कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह खासतौर पर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है.

हालांकि, जामुन जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी इसे सही तरीके से खाना है. जामुन के साथ कुछ फूड्स को खाने से फायदे की जगह आपको नुकसान भी हो सकता है. खासतौर पर पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण गैस, अपच, एसिडिटी, पेट दर्द और अन्य समस्याएं पैदा होती हैं. इसलिए जामुन खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

अचार के साथ न खाएं
अचार और जामुन दोनों ही एसिडिक होते हैं. यदि इन्हें एक साथ खाया जाए तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. इससे सीने में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जामुन और अचार खाने के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखना चाहिए.

हल्दी वाले भोजन से दूरी रखें
हल्दी सेहत के लिए लाभदायक होती है, लेकिन जामुन के साथ इसका सेवन कुछ लोगों में पेट की परेशानी बढ़ा सकता है. जामुन खाने के तुरंत पहले या बाद में अधिक हल्दी वाले भोजन का सेवन करने से मतली, पेट में जलन या असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए दोनों के बीच कुछ समय का अंतर रखना बेहतर माना जाता है.

मिठाइयों और तली हुई चीजों से बचें
जामुन जल्दी पच जाता है, जबकि तली हुई और ज्यादा मीठी चीजों को पचने में अधिक समय लगता है. दोनों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इससे गैस, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यदि मिठाई खाने का मन हो तो जामुन खाने के 1-2 घंटे बाद खाएं.

दूध के साथ न लें
जामुन खाने के तुरंत बाद या पहले दूध पीने से बचना चाहिए. दोनों का मिश्रण कुछ लोगों में पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. इससे गैस, पेट दर्द या पेट फूलने की समस्या हो सकती है. इसलिए जामुन खाने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद ही दूध पीना उचित माना जाता है.

तुरंत पानी न पिएं
जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है. इससे अपच, एसिडिटी या पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है. इसलिए जामुन खाने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट तक पानी पीने से बचना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment