Last Updated:


Mahua Kova Ki Sabji: गर्मियों के मौसम में प्रकृति हमें कई ऐसे अनमोल तोहफे देती है, जो न सिर्फ हमारी जीभ का स्वाद बदलते हैं बल्कि सेहत को भी तंदुरुस्त रखते हैं. ऐसा ही एक देसी खजाना है ‘महुआ का कोवा’. पुराने जमाने में जहां यह लोगों के लिए एक अचूक औषधि का काम करता था, वहीं आज भी गांवों में इसके पारंपरिक स्वाद के दीवाने मौजूद हैं. अगर आप भी इस गर्मी कुछ अलग और बेहद फायदेमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो महुआ के कोवा की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. आइए जानते हैं इसे बनाने का बेहद आसान और पारंपरिक तरीका.

Mahua Kova Ki Sabji: क्या आपने कभी इसकी सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि गर्मी के इस मौसम में महुआ के कोवा की सब्जी कैसे बनाएं, जिससे आपको कुछ अलग स्वाद मिल सके. इसके साथ ही यह सब्जी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है; क्योंकि महुआ पुराने समय में लोगों के लिए एक देसी औषधि के रूप में काम करता था. महुआ के बीज के ऊपर की जो परत होती है, उसकी सब्जी गांवों में आज भी लोग बनाकर खाते हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे बनती है महुआ के कोवा की सब्जी.

दो तरह से बनाई जाती है यह सब्जी
हम इसकी दो तरह की सब्जी बनाते हैं एक सूखी और दूसरी रसेदार वाली. इसकी सब्जी इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इसे इतने शौक से खाते थे कि सिर्फ सब्जी से ही पेट भर जाता है. शहरी क्षेत्रों में तो यह सब्जी बमुश्किल ही बन पाती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह आसानी से उपलब्ध हो जाती है.

इसी सीजन में मिलता है ‘कोवा’
कोवा, महुआ के पेड़ से निकलने वाला बीज होता है, जिसका आवरण काफी मुलायम होता है. इसी आवरण को बीज से अलग कर सब्जी बनाई जाती है, जो काफी स्वादिष्ट होती है. कोवा, महुआ के फल देने के बाद पेड़ों में लगता है और इसके लिए मई, जून और जुलाई का महीना सबसे उपयुक्त समय होता है. हालांकि, बारिश के मौसम में यह पकने लगता है.

जानिए कोवा की सब्जी बनाने का सही तरीका
खाना बनाने में और कई तरह की रेसिपी में माहिर एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव बताती हैं कि कोवा की सब्जी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले कोवा को सीधे पेड़ से तोड़कर लाते हैं. फिर घर लाकर उसके ऊपर का छिलका सूती कपड़े और छीलने वाली किसी चीज से हटा दिया जाता है. इसके बाद कोवा को एक-एक कर काटा जाता है और उसके अंदर का बीज अलग कर लिया जाता है. इसके बाद लोहे की कढ़ाई में पानी गर्म करके कोवा को थोड़ा उबालते हैं, ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद मसाला तैयार किया जाता है, जैसे धनिया, जीरा, हल्दी और गरम मसाला को पीसकर रखा जाता है. फिर लहसुन, मिर्च और प्याज को बारीक काटकर तड़का लगाया जाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Write A Comment