Last Updated:

Pahadi Chicken Recipe: बुरहानपुर में बरसात के मौसम में चटपटा पहाड़ी चिकन 40 मिनट में तैयार किया जा सकता है. एक्सपर्ट महिला वंदना ने इसकी आसान विधि बताई है, जिसमें दही का उपयोग स्वाद बढ़ाता है.

Pahadi Chicken Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों को चटपटा और मसालेदार खाना काफी पसंद आता है. अगर आप भी बारिश के मौसम में घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का प्लान कर रहे हैं तो पहाड़ी चिकन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और करीब 40 मिनट में यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती है. अगर आप भी आपके घर पर तैयार करना चाहते हैं तो इस आसान विधि को अपना लीजिए झटपट आपका चिकन बनकर तैयार हो जाएगा. इसको बच्चे बड़े सभी खाना पसंद करते दही से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी चिकन बनाने के लिए चिकन के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज, गरम मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक दही की जरूरत होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद कुकर में तेल डालकर गर्म करें और इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं. जिससे मसालों की खुशबू आने लगे. इसके बाद इसमें चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं. स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालकर चिकन को मसालों के साथ अच्छी तरह भूनें इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर चिकन को पकने दें. चिकन अपनी नमी में ही पककर तैयार हो जाता है इसलिए इस रेसिपी में अलग से ग्रेवी तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती.करीब 40 मिनट में पहाड़ी चिकन अच्छी तरह पककर तैयार हो जाता है. कुकर खोलने के बाद चिकन को एक बार अच्छी तरह मिला लें. तैयार पहाड़ी चिकन को गर्मागर्म परोसा जा सकता है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ भी खाया जा सकता है.

दही से बढ़ जाता है स्वाद
इस रेसिपी की खासियत इसकी आसान विधि है. दही दलने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इसमें बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और एक ही कुकर में चिकन तैयार हो जाता है. बारिश के मौसम में अगर आप घर पर चटपटा और स्वादिष्ट नॉन-वेज खाना चाहते हैं. तो पहाड़ी चिकन जरूर ट्राई कर सकते हैं. मसालों का स्वाद और चिकन की खुशबू इसे खास बनाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment