आप अक्सर मॉल या शॉप में घर का राशन खरीदने जाते होंगे. ऑनलाइन ऑर्डर करके फल, सब्जियां आदि चीजें मंगवाते होंगे. आपने गौर किया होगा कि कुछ सब्जियों, फलों या फूड्स को एक बेहद सॉफ्ट और पतले से प्लास्टिक रैप में लपेटा होता है. इस प्लास्टिक रैप को क्लिंग फिल्म (Cling Film), फूड रैप भी कहा जाता है. आखिर क्यों इस फूड रैप में फलों, सब्जियों या किसी भी कच्चे, पके नॉनवेज या वेज फूड्स को लपेटा जाता है? काफी लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे. चलिए आपको यहां बताते हैं कि क्यों किया जाता है प्लास्टिक रैप यानी क्लिंग फिल्म का इस्तेमाल, क्या है इसका उपयोग, इससे फूड्स को कवर करने से क्या फायदे होते हैं?

क्या हैं प्लास्टिक रैप या क्लिंग फिल्म?
आजकल प्लास्टिक रैप का खूब इस्तेमाल किया जाने लगा है. आप अगर ऑनलाइन सब्जियां मंगाते होंगे तो कुछ सब्जियां क्लिंग फिल्म में कवर होती हैं. ऑनलाइन, फूड शॉपिंग सेंटर, मॉल में मिलने वाली खाने-पीने की कुछ कच्ची, फ्रोजन चीजों पर भी प्लास्टिक रैप लगा होता है. दरअसल, क्लिंग फिल्म एक बेहद ही पतली, लचीली और पारदर्शी प्लास्टिक की शीट या फिल्म होती है, जिसके मुख्य रूप से उपयोग खाने की चीजों को ढकने और सेफ रखने के लिए किया जाता है. यह प्लास्टिक, कांच या किसी भी बर्तन पर बिना किसी गोंद के ही आराम से चिपक जाती है.

क्लिंग फिल्म का इस्तेमाल

-प्लास्टिक रैप, जिसे क्लिंग फिल्म भी कहते हैं, मुख्य रूप से इसका उपयोग फलों, सब्जियों, कच्ची चीजें, फ्रोजन फूड्स आदि को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है. फूड रैप से जब आप इन चीजों को कवर करते हैं तो ये फूड्स हवा के संपर्क में आने से बच जाते हैं, इस तरह खराब नहीं होते हैं.

-जब आप फ्रिज में कोई भी खाना बिना कवर किए रखते हैं तो उसमें अजीब सी स्मेल आने लगती है. ऐसे में आप कच्चे, पके फूड्स को कवर करके रखें. सब्जियों, फलों, चिकन, मटन आदि को लंबे दिनों तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो प्लास्टिक रैप में कवर करके रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-भोजन को ताजा रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. हवा के सीधे संपर्क में आने से फल, सब्जियां, अन्य फूड्स अधिक दिनों तक फ्रेश बने रह सकते हैं.

-क्लिंग फिल्म में सब्जियों, फलों को रैप करके रखने से इनमें मौजूद नमी बनी रहती है. इससे ये जल्दी सूखते नहीं हैं.

– क्लिंग फिल्म में फूड्स को रैप करके रखने से बैक्टीरिया और धूल से सुरक्षित रहते हैं. धूल, कीड़ों और बाहरी दूषित तत्वों से फूड्स सेफ रहते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान
आप अगर नॉर्मल और सस्ती क्वालिटी की क्लिंग फिल्म इस्तेमाल करते हैं तो उसे ओवन में न डालें. गर्मी से ये पिघल सकती है. ध्यान रखें कि ये प्लास्टिक रैप बीपीए मुक्त हो. ये फूड रैप खाने पर नहीं चिपकना चाहिए. ऑयली, गर्म, फैटी फूड्स को डायरेक्ट क्लिंग फिल्म के संपर्क में आने से रोकें. हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही प्लास्टिक रैप इस्तेमाल करें. बहुत गर्म भोजन पर तुरंत क्लिंग फिल्म न लगाएं. माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने से पहले पैकेज पर दिए गए निर्देश पढ़ें.



Source link

Write A Comment