Watermelon Tomato Soup Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है शरीर में पानी की कमी, थकान और लू का असर. तेज धूप में कुछ देर बाहर रहने के बाद ही शरीर सुस्त महसूस करने लगता है और बार-बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे में ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस या मीठे शरबत का सहारा लेते हैं, लेकिन ये हर बार सेहत के लिए बेहतर विकल्प नहीं होते, अगर आप ऐसा ड्रिंक या सूप ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए, तो तरबूज और टमाटर से बना चिल्ड सूप आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है.

यह स्पेनिश स्टाइल गजपाचो का एक हेल्दी रूप है, जो बिना गैस जलाए कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने, स्किन को फ्रेश दिखाने और गर्मी के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह स्वाद में हल्का, पेट के लिए आरामदायक और वजन पर नजर रखने वालों के लिए भी अच्छा माना जाता है.

क्या है तरबूज-टमाटर चिल्ड सूप?
तरबूज और टमाटर से तैयार होने वाला यह ठंडा सूप गजपाचो का एक लोकप्रिय रूप है. इसे पकाने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए इसके पोषक तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. गर्मियों में इसे लंच से पहले, शाम के स्नैक के तौर पर या डिनर से पहले सर्व किया जा सकता है. इस सूप का स्वाद हल्का मीठा, थोड़ा खट्टा और बेहद ताजगी भरा होता है. पुदीना, नींबू और मसालों का मिश्रण इसे और भी मजेदार बना देता है.

गर्मी में क्यों फायदेमंद है यह सूप?
1. शरीर को रखता है हाइड्रेट
तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है. यही वजह है कि इसे गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल माना जाता है. इसका सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है.

2. स्किन को दे सकता है नेचुरल ग्लो
तरबूज और टमाटर दोनों में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है और चेहरे की चमक बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. वजन नियंत्रित रखने में मददगार
इस सूप में कैलोरी कम होती है, जबकि फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद रहता है. इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा महसूस हो सकता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो सकती है.

4. पाचन को रखे बेहतर
गर्मी में अक्सर भारी भोजन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. यह हल्का सूप पेट को आराम देता है और ताजगी का एहसास कराता है.

5. तुरंत देता है फ्रेशनेस
लू और गर्म हवाओं के कारण जब शरीर थका हुआ महसूस करे, तब एक कटोरी ठंडा तरबूज-टमाटर सूप तुरंत राहत देने का काम कर सकता है.

तरबूज-टमाटर चिल्ड सूप बनाने के लिए सामग्री
1. 2 कप तरबूज के टुकड़े (बीज निकले हुए)
2. 2 बड़े टमाटर (कटे हुए)
3. 8 से 10 पुदीने की पत्तियां
4. 1 चम्मच नींबू का रस
5. आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
6. काला नमक स्वादानुसार
7. काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
8. कुछ बर्फ के टुकड़े

घर पर ऐसे बनाएं चिल्ड सूप

1. सबसे पहले तरबूज के टुकड़े, टमाटर और पुदीने की पत्तियों को मिक्सर जार में डालें.

2. इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि एकदम स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए.

3. अगर आपको सूप ज्यादा मुलायम पसंद है तो इसे छान सकते हैं. इसके बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें.

4. अब इसमें नींबू का रस, भुना जीरा, काला नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.

5. सूप को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए.

6. सर्व करने से पहले ऊपर से पुदीने की पत्तियां और तरबूज के छोटे टुकड़ों से सजाएं.

7. अगर तुरंत पीना चाहते हैं तो ब्लेंड करते समय कुछ आइस क्यूब्स भी मिला सकते हैं.

किन लोगों के लिए है यह सूप अच्छा विकल्प?
गर्मी में ज्यादा बाहर रहने वाले लोग, फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग, वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग, ऐसे लोग जो मीठे कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाना चाहते हैं, बच्चे और बड़े, जिन्हें हल्का और हेल्दी विकल्प चाहिए

कोल्ड ड्रिंक्स से बेहतर क्यों है यह सूप?
बाजार में मिलने वाले कई ठंडे पेयों में ज्यादा चीनी और कृत्रिम फ्लेवर मिलाए जाते हैं. वहीं तरबूज-टमाटर का यह सूप ताजे फलों और सब्जियों से तैयार होता है. इसमें किसी तरह के अतिरिक्त प्रिजर्वेटिव की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि यह गर्मियों में एक नेचुरल और हेल्दी विकल्प माना जाता है.



Source link

Write A Comment