Last Updated:

Homemade Wheat Flour Halwa: अगर आप घर पर जल्दी से कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे से बनने वाला हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन है. अक्सर आपने सूजी का हलवा तो खाया होगा, लेकिन यह आटे का हलवा भी उतना ही स्वादिष्ट होता है. इसे सिर्फ 10 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह हलवा न सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है.

Homemade Wheat Flour Halwa: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रवा नहीं गेहूं के आटे से और ड्राई फ्रूट से हलवा तैयार किया जाता है. यह हलवा लोगों को बहुत ही पसंद आता है. आप घर पर भी इसको बना कर तैयार कर सकते हैं और बड़ा स्वादिष्ट लगता है. इसको बनाने के लिए गेहूं का जाड़ा मोटा, देसी घी और ड्राई फ्रूट की जरूरत होती है,  जिससे यह हलवा बनकर तैयार हो जाता है. यह 2 दिन तक खराब नहीं होता है.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि आपने अभी तक रवे से बना हुआ हलवा बहुत बार खाया होगा. आप अगर आपके घर पर कुछ झटपट तैयार करना चाहते हैं तो आप गेहूं के आटे से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. 10 मिनट में यह हलवा बनकर तैयार हो जाता है. खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और इसमें ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे कर सकते हैं तैयार
अगर आप भी आपके घर पर गेहूं के आटे का हलवा तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे 250 ग्राम गेहूं का आटा लीजिए और 200 ग्राम उसमें देसी घी एक कढ़ाई में डाल दीजिए और घुमाते रहिए ब्राउन हो जाएगा. उसके बाद इसमें आप 100 ग्राम पानी डाल दीजिए और उसको पकाने रख दीजिए. 5 मिनट बाद आप इसमें काजू बादाम किशमिश 200 ग्राम डाल सकते हैं और आपको इसमें 200 ग्राम शक्कर 200 ग्राम गुड़ डालना होगा जिससे यह बन कर तैयार हो जाएगा. 20 मिनट में यह हलवा तैयार हो जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment