Last Updated:
Dal Tadka Recipe: तड़का लगाने के लिए सबसे पहले तेल या घी को अच्छी तरह गर्म किया जाता है. इसके बाद उसमें अलग-अलग मसाले डाले जाते हैं. गर्म तेल के संपर्क में आते ही मसालों की खुशबू और स्वाद बाहर निकलने लगते हैं और पूरे खाने में फैल जाते हैं. यही वजह है कि तड़का किसी भी डिश को खास बना देता है.
भारत का जायका स्पाइसी है, सादे खाने में भी यहां मसालों का तड़का लगाया जाता है. ये वो कुकिंग की वो टेक्निक है, जिससे बेस्वाद खाने में भी स्वाद और सुगंध भर जाता है. दाल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. यदि आपके घर में दाल खाने से बच्चे कतराते हैं, या मेहमानों के आने पर आप दाल को परोसने से कतराते हैं, तो आपको सही तड़का लगाने का तरीका यहां जान लेना चाहिए.
तड़का लगाना सिर्फ एक कुकिंग स्टेप नहीं, बल्कि वह तरीका है जो साधारण दाल, सब्जी या खिचड़ी को भी स्वादिष्ट बना देता है. सही मसालों और सही तरीके से लगाया गया तड़का खाने की खुशबू और स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है. तड़का लगाने के लिए सबसे पहले तेल या घी को अच्छी तरह गर्म किया जाता है. इसके बाद उसमें अलग-अलग मसाले डाले जाते हैं. गर्म तेल के संपर्क में आते ही मसालों की खुशबू और स्वाद बाहर निकलने लगते हैं और पूरे खाने में फैल जाते हैं. यही वजह है कि तड़का किसी भी डिश को खास बना देता है.
घी या सरसों तेल किसमें लगाएं तड़का?
अगर आप दाल या खिचड़ी बना रहे हैं, तो घी का तड़का बेहतरीन विकल्प हो सकता है. घी खाने को हल्का, सुगंधित और रिच स्वाद देता है. वहीं सरसों का तेल थोड़ा तेज और अलग स्वाद प्रदान करता है. इसका उपयोग खासतौर पर बंगाली स्टाइल करी, साग और कुछ पारंपरिक व्यंजनों में किया जाता है.
तड़के में इस्तेमाल होने वाले मसाले
- करी पत्ता ताजगी और हल्की खुशबू देता है, इसलिए इसे सांभर, रसम और दक्षिण भारतीय व्यंजनों में खूब इस्तेमाल किया जाता है.
- मेथी दाना हल्का कड़वा लेकिन गहरा स्वाद देता है. इसका उपयोग कढ़ी और अचार जैसी रेसिपी में किया जाता है. हालांकि, मेथी को ज्यादा भूनने से उसका स्वाद खराब हो सकता है.
- लहसुन का तड़का राजमा, छोले और दालों में शानदार स्वाद जोड़ता है. वहीं हींग का इस्तेमाल उन व्यंजनों में किया जाता है जहां प्याज और लहसुन नहीं डाला जाता. केवल एक चुटकी हींग भी खाने की खुशबू और स्वाद बदल सकती है.
- सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च का उपयोग भी अलग-अलग स्वाद के लिए किया जाता है. लाल मिर्च तड़के को रंग और हल्का स्मोकी स्वाद देती है, जबकि हरी मिर्च ताजगी और तीखापन बढ़ाती है.
डबल तड़का क्या होता है?
अगर खाने को और भी स्वादिष्ट बनाना हो, तो डबल तड़का लगाया जा सकता है. यानी एक बार खाना बनाते समय और दूसरी बार परोसने से पहले. इससे खाने में गहरा स्वाद और शानदार खुशबू आती है.
तड़का लगाने का सही तरीका
तड़का लगाने का सही तरीका यह है कि पहले गर्म तेल में जीरा या राई जैसे साबुत मसाले डालें. फिर करी पत्ता, लहसुन या मिर्च डालें और अंत में पाउडर मसाले मिलाएं. तड़का तैयार होने के बाद उसे तुरंत खाने में डालें और कुछ सेकंड के लिए ढक्कन बंद कर दें. इससे खुशबू और स्वाद लंबे समय तक बना रहता है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें