Last Updated:

Ghar Par Mango Jam Bnane Ka Tareeka : गर्मियों का मौसम आम के स्वाद के बिना अधूरा माना जाता है और यदि उसी आम से घर पर हेल्दी मैंगो जैम तैयार हो जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करके बनाया गया मैंगो जैम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. गुड़ में मौजूद आयरन, कैल्शियम और अन्य खनिज तत्व इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं. इस जैम को तैयार करने के लिए पके हुए आम, गुड़ और थोड़ा नींबू रस ही पर्याप्त है. धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया गया यह जैम प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है और इसमें बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव की जरूरत नहीं पड़ती. ब्रेड, टोस्ट, पराठे या रोटी के साथ इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है. सही तरीके से स्टोर करने पर यह जैम 4 से 6 महीने तक उपयोग में लिया जा सकता है.

Recipe Special: गर्मियों का मौसम आम के बिना अधूरा माना जाता है. आम से बने शेक, आइसक्रीम और मिठाइयों के अलावा घर पर तैयार किया गया मैंगो जैम भी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. खास बात यह है कि यदि चीनी की जगह गुड़ का उपयोग किया जाए तो यह जैम और भी पौष्टिक बन जाता है. गुड़ में आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिससे यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद बन जाता है.

घर पर बनाया गया गुड़ वाला मैंगो जैम बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव युक्त जैम की तुलना में अधिक प्राकृतिक और स्वादिष्ट होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आता है. इसे ब्रेड, पराठे, टोस्ट या रोटी के साथ खाया जा सकता है. साथ ही यह लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.

ये है आवश्यक सामग्री
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि गुड़ वाला मैंगो जैम बनाने के लिए 6 मध्यम आकार के पके हुए आम, गुड़ का पाउडर या 1 कप कद्दूकस किया हुए गुड़ की आवश्यकता होती है. इसके अलावा इसमें नींबू के रस का उपयोग भी किया जाता है. इसके लिए आप 1 बड़ा चम्मच ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि इन सामग्री से घर पर आसनी से ये जैम बना सकते है. इसे बनाना भी बहुत आसान है.

बनाने की विधि
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें और उनके गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को मिक्सर में बिना पानी मिलाए पीसकर चिकना पल्प तैयार कर लें. यदि पल्प में रेशे हों तो उसे छान लें. इसके बाद आम के पल्प में गुड़ का पाउडर मिलाकर एक बार फिर से अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए. अब एक भारी तले वाले पैन या कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें तैयार मिश्रण डाल दें. फिर मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं. धीरे-धीरे यह गाढ़ा होने लगेगा और इसका रंग हल्का पारदर्शी दिखाई देने लगेगा. जब जैम सही गाढ़ापन हासिल कर ले, तब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. नींबू का रस जैम के स्वाद को संतुलित करने के साथ उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने में भी मदद करता है.

इस बात का ध्यान रखे 
इस दौरान ध्यान रखें कि गुड़ को अधिक देर तक न पकाएं, क्योंकि इससे जैम सख्त हो सकता है. गैस बंद कर मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे साफ और सूखे एयरटाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख दें. गुड़ वाला मैंगो जैम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह प्राकृतिक मिठास के कारण हेल्दी भी माना जाता है. सही तरीके से स्टोर करने पर यह जैम 4 से 6 महीने तक आराम से उपयोग किया जा सकता है. गर्मियों में आम के स्वाद को लंबे समय तक संजोकर रखने का यह एक आसान और स्वादिष्ट तरीका है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment