Last Updated:

Kachha Patta Gobi Khane Ke Nuksan: बर्गर और सैंडविच में कच्चे पत्तेगोभी का इस्तेमाल का बहुत ज्यादा किया जाता है. लेकिन यदि आप इसे खा रहे है, तो सावधान हो जाइए. खासतौर पर बारिश के मौसम कच्चा पत्तागोभी आपकी सेहत के लिए बड़ा रिस्क साबित हो सकता है. इस लेख में आप कच्चा पत्तागोभी खाने के नुकसान और सही तरीका जानेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बर्गर, सैंडविच और रैप जैसे फास्ट फूड आज कई लोगों की पसंद बन चुके हैं. इनमें ताजी कच्ची सब्जियां, सलाद और पत्तागोभी देखकर अक्सर लोगों को लगता है कि वो हेल्दी खा रहे हैं. हालांकि, केवल किसी खाने में सब्जियां होने से वह पूरी तरह पौष्टिक नहीं हो जाता. खासतौर पर कच्ची पत्तागोभी को लेकर कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है.

पत्तागोभी एक पौष्टिक सब्जी है, जिसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने और पाचन को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है. लेकिन इसे खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना और सही तरीके से तैयार करना बेहद जरूरी है.

कच्चा पत्तागोभी खाने के नुकसान?
पत्तागोभी जमीन के काफी करीब उगती है. इसलिए इसकी पत्तियों के बीच मिट्टी, कीड़े, छोटे कीट या उनके अंडे छिपे हो सकते हैं. यदि सब्जी को ठीक से धोए बिना कच्चा खाया जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. यही वजह है कि विशेषज्ञ पत्तागोभी को इस्तेमाल करने से पहले उसकी बाहरी पत्तियां हटाने और साफ पानी से अच्छी तरह धोने की सलाह देते हैं.

कुछ लोगों को कच्ची पत्तागोभी खाने के बाद गैस, पेट फूलना या अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसका कारण इसमें मौजूद फाइबर और कुछ प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जिन्हें पचाने में शरीर को अधिक समय लग सकता है. जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील है, उन्हें कच्ची पत्तागोभी सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए.

पत्तागोभी खाने का सही तरीका
हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि हर स्थिति में कच्ची पत्तागोभी नुकसानदायक होती है. यदि इसे अच्छी तरह साफ किया गया हो और स्वच्छ तरीके से तैयार किया गया हो, तो इसे सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है.

ऐसे करें बर्गर या सैंडविच में पत्तागोभी को शामिल
अगर आप बर्गर या सैंडविच में पत्तागोभी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह धो लें. चाहें तो नमक मिले पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो सकते हैं या हल्का उबाल सकते हैं. इसके बाद इसे भोजन में शामिल करें. इससे पाचन संबंधी परेशानियों की संभावना भी कम हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment