X

एक बार बनाइए, पूरे महीने खाइए, भरवा करेले की यह रेसिपी जीत लेगी दिल

 

arw img

सीतामढ़ी के बेसन वाले भरवा करेले पूरे इसाके में मशहूर है. इसका स्वाद तो लाजवाब है ही साथ ही इसकी एक खासियत भी है. खास तरीके बनाए गए इस भरवा करेले को एक महीने तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. बेसन वाले भरवा करेले बनाने के लिए 250 ग्राम करेलों को छीलकर बीच से काटें और बीज निकाल दें. कड़वाहट कम करने के लिए उन्हें नमक मिले गुनगुने पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें. दूसरी ओर 150 ग्राम भुने बेसन में हल्दी, हींग, लाल मिर्च, अमचूर, नमक, सौंफ, धनिया, दालचीनी और अजवाइन मिलाकर मसाला तैयार करें. करेलों का पानी निचोड़कर उनमें यह मसाला भर दें. इसके बाद 2-3 चम्मच तेल में धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक सुनहरा होने तक तलें. तैयार भरवा करेले को रोटी, पराठे या टिफिन के साथ परोसा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment