होमफोटोलाइफ़फूड

पूर्णिया का फेमस मटका लस्सी, शुद्ध दही और ड्राई फ्रूट, हर घूट में मिलेगी ताजगी

Last Updated:

Purnia Famous Matka Lassi: कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के मौसम में अगर आप कुछ देसी, ठंडा और सेहतमंद पीना चाहते हैं, तो शुद्ध दही से बनी मटका लस्सी से बेहतर विकल्प कुछ और नहीं हो सकता. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है. इसके साथ शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है. अगर आप पूर्णिया में हैं और लस्सी के इस असली देसी स्वाद की तलाश कर रहे हैं, तो आपको पॉलीटेक्निक चौक स्थित ‘पप्पू जी की दुकान’ जरूर जाना चाहिए.

पप्पू जी की मटका लस्सी केवल दही और चीनी का मिश्रण नहीं है, बल्कि इसमें मिलाई जाने वाली सामग्रियां इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती हैं. इस स्वादिष्ट लस्सी में प्रचुर मात्रा में काजू, पिस्ता, किशमिश, बादाम और नारियल पाउडर डाला जाता है.

ड्राय फ्रूट्स का यह मिश्रण लस्सी को न केवल अधिक स्वादिष्ट और गाढ़ा बनाता है, बल्कि इसे बेहद पौष्टिक भी बना देता है. यही कारण है कि यहां आने वाला हर ग्राहक इस लस्सी का स्वाद चखने के बाद इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता.

यह दुकान सुबह से लेकर शाम तक खुली रहती है. जिससे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आकर लस्सी का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां 25 रुपये से लेकर 50 रुपये तक के अलग-अलग बजट में लस्सी उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप भी पूर्णिया में रहते हैं या पॉलीटेक्निक चौक के आसपास से गुजर रहे हैं तो पप्पू जी की मटका लस्सी का एक कुल्हड़ पीकर अपनी गर्मी और थकान दूर कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment