अक्सर डॉक्टर्स को आपने ये कहते सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. प्रोटीन से भरपूर अंडे हर दिन एक तो हर किसी को खाना चाहिए, क्योंकि ये मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं. मसल्स रिपेयर का काम करते हैं. बाल, त्वचा, आंखों से लेकर हार्ट तक के लिए अंड हेल्दी होते हैं. कई बार जब आप अंडे पकाते हैं तो उसमें से बहुत ही खराब सी स्मेल आती है. तोड़ते ही पीला वाला भाग फैल सा जाता है. पकाने और खाने में अजीब सी स्मेल आती है. ऐसे खराब अंडों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. आप घर पर खराब और सड़े अंडों की पहचान कर सकते हैं. जानिए यहां सड़े, खराब अंडों की पहचान करने के कुछ आसान से घरेलू हैक्स के बारे में…

1. पानी वाला टेस्ट- आपको लग रहा है कि अंडे कहीं बाहर रखे-रखे गर्मी में खराब न हो गए हों, तो आप पानी वाला टेस्ट करके देखिए. आप एक बड़े से बाउल में पानी भरें. इसमें तीन-चार अंडे डाल दें. यदि अंडा डूब जाता है तो वह बिल्कुल सही है और अंडा तैरता है पानी पर तो समझ लें वो खराब है. एक बात और ध्यान दें कि अगर पानी में नीचे जाकर अंडा खड़ा हो जाए तो वह थोड़ा पुराना होने का संकेत है, लेकिन इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. जब पुराना हो जाता है अंडा तो उसके अंदर हवा की मात्रा अधिक बढ़ जाती है, इसी कारण से वह पानी में तैरता है.

2. सूंघकर पहचानें- जब आप ऑमलेट बनाने के लिए अंडे को तोड़ें तो उसे स्मेल करके देखिए. यदि बहुत ही गंदी सी बदबू आए, अंडा फोड़ते ही पीला वाला हिस्सा गोल नहीं बल्कि फैल जाए तो ये खराब है. इसे फेंक दें. फ्रेश अंडे से कोई भी स्मेल नहीं आती है.

3. खोल को ध्यान से देखें- अंडे के छिलके में दरार नहीं, वह साफ-सुथरे, मजबूत दिख रहे हैं तो ये अंडा सही है. यदि अंडे को छूने से पाउडर सा महसूस हो, चिपचिपा लगे तो इसे खराब ही समझें. हालांकि, एक बार तोड़ कर चेक कर लें कि अंदर का सफेद और पीला वाला भाग सही लगे तो खा सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. अंडा तोड़कर चेक करें- जब आप अंडे को तोड़ते हैं तो सफेद वाला भागा गाढ़ा होना चाहिए और पीला वाला भाग गोल और उभरा सा रहे. जर्दी तोड़ते ही फैल जाए, सफेदी बहुत पतला हो तो खराब हो सकता है. रंग या गंध असामान्य लगे, तो उसका सेवन न करें.

5. अंडे हिलाकर करें चेक- आप कान के पास अंडे को ले जाकर उसे हिला कर चेक करें. यदि अंदर से आवाज आए, हिलाते समय अंडा हल्का सा लगे तो ये पुराना और बेकार हो सकता है. फ्रेश अंडे को हिलाने से आवाज नहीं आती है.

6. एक्सपायरी डेट पर ध्यान दें- आप मार्केट से पैक्ड अंडे खरीदते हैं तो उसके लेबल पर एक्सपायरी डेट चेक कर लें. खुले अंडे फ्रेश लें और फ्रिज में रख दें, इससे ये कई दिनों तक सुरक्षित रह सकते हैं. लेकिन उपयोग से पहले ऊपर बताए गए परीक्षण कर लेना बेहतर होता है.

खराब अंडा खाने के नुकसान

पेट दर्द, उल्टी, दस्त, जी मिचलाना, बुखार, पेट में ऐंठन आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं.



Source link

Write A Comment