Viral Corn Ribs Recipe: अगर आपको सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रेसिपीज़ आजमाना पसंद है, तो आपने ज़रूर “कॉर्न रिब्स” के बारे में सुना होगा. आजकल खाने के शौकीनों के बीच यह डिश काफ़ी लोकप्रिय हो रही है. हालांकि यह देखने में बिल्कुल रिब्स जैसी लगती है, लेकिन असल में यह कॉर्न से बनती है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम, इसका स्वाद इतना ज़बरदस्त होता है कि एक बार चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे एयर फ्रायर का इस्तेमाल करके सिर्फ़ 15 मिनट में घर पर ही तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

कॉर्न रिब्स बनाने के लिए सामग्री
2 ताजे स्वीट कॉर्न (भुट्टे), 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या बटर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच पैपरिका, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा नींबू का रस और गार्निशिंग के लिए ताज़े धनिए के पत्ते.

बनाने का तरीका
1. कॉर्न रिब्स बनाने के लिए सबसे पहले, मक्के को अच्छी तरह धो लें. अब हर भुट्टे को लंबाई में चार हिस्सों में काट लें. इन टुकड़ों को “कॉर्न रिब्स” कहा जाता है. मक्के को काटते समय तेज़ चाकू का इस्तेमाल करें और सावधानी बरतें.

2. एक बड़े कटोरे में ऑलिव ऑयल, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, लहसुन पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर एक मसाला मिक्सचर तैयार करें. इस मिक्सचर में कॉर्न रिब्स डालें और उन पर मसाला अच्छी तरह लगा दें.

3. एयर फ्रायर को 2 मिनट के लिए 180°C पर प्रीहीट करें. फिर कॉर्न रिब्स को एयर फ्रायर की बास्केट में रखें और 12 से 15 मिनट तक पकाएं. पकने के समय के बीच में एक बार उन्हें पलट दें ताकि वे क्रिस्पी बनें और हर तरफ से अच्छी तरह पकें.

4. जब कॉर्न रिब्स पक जाएं और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें एयर फ्रायर से निकाल लें. ऊपर से थोड़ा ताज़ा हरा धनिया डालकर सजाएं और अपनी पसंदीदा मेयोनेज़ के साथ सर्व करें.

वायरल क्यों हो रहे हैं?
कॉर्न रिब्स न सिर्फ़ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि डीप-फ्राइड स्नैक्स के मुकाबले ज़्यादा हेल्दी भी माने जाते हैं. एयर फ्रायर में बनाने से इनमें कम तेल लगता है, जिससे ये हल्के बनते हैं और मुड़कर बहुत अच्छे लगते हैं. साथ ही, इनका अनोखा आकार और क्रंची टेक्सचर बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आता है.

अगर आप शाम की चाय के साथ खाने के लिए कोई नया, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो कॉर्न रिब्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. सिर्फ़ 15 मिनट में तैयार होने वाली यह वायरल डिश आपके परिवार और मेहमानों, सभी को ज़रूर पसंद आएगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment