Last Updated:
अगर आपको पिज्जा खाने की क्रेविंग होती है लेकिन आप अपनी फिटनेस और प्रोटीन इनटेक का भी ध्यान रखते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. सिर्फ एक पैन में बनने वाला यह हाई-प्रोटीन पिज्जा स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. खास बात यह है कि इसमें करीब 86 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जिससे आपकी प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है.
पिज्जा में मिलेगा 85 ग्राम प्रोटीन.
पिज्जा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग अक्सर पिज्जा खाने से बचते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी, रिफाइंड आटा और फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है. ऐसे में अगर आपको ऐसा पिज्जा मिल जाए जो स्वाद के साथ-साथ भरपूर प्रोटीन भी दे, तो यह किसी अच्छी खबर से कम नहीं है. फिटनेस कंटेंट क्रिएटर Ralston D’Souza ने एक हाई-प्रोटीन पिज्जा रेसिपी शेयर की है, जिसे आप बिना ओवन के सिर्फ एक पैन में तैयार कर सकते हैं.
इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें अंडे और चिकन का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं. एक सर्विंग में करीब 86 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स की ग्रोथ और शरीर की रिकवरी में मदद कर सकता है. यही वजह है कि यह रेसिपी जिम जाने वालों और हाई-प्रोटीन डाइट फॉलो करने वालों के बीच पसंद की जा सकती है.
View this post on Instagram