X

इस खास तरीके से बनाएं मूली का पराठा, 10 मिनट में होगा तैयार, जानें आसान रेसिपी

 

arw img

Mooli Paratha Recipe: ‘मूली का पराठा’ हमेशा से नाश्ते के लिए लोगों की पहली पसंद रहा है, लेकिन कई बार इसे बनाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया जाता है. इससे उसका स्वाद बिगड़ जाता है साथ ही ये बनाते बनाते फट भी जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक छत्तीसगढ़ स्टाइल स्पेशल मूली का पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रही है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो कप चावल के आटे में एक कप गेहूं के आटे को मिला लें. फिर टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, मेथी और जीरा पाउडर मिला लें. इसके बाद कद्दूकस की हुई ताजी मूली को इस मिक्सचर में गूंथ लें. फिर तवे पर हल्के तेल के साथ दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंके. इस पराठे को आप सुबह की चाय, दही या अचार के साथ परोस सकते हैं. अगर आप इसे घर पर बनाना चाह रहे हैं तो वीडियो में आसान रेसिपी देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment