Worst Food Combinations with Non-Veg: काफी लोगों को मटन, चिकन, फिश, झींगा मछली या फिर कोई अन्य सी-फूड्स खाना खूब पसंद होता है. नॉनवेज के शौकीन इनका सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करते हैं. हालांकि, आप जो भी नॉनवेज फूड खाएं, उसके साथ या खाते ही तुरंत बाद कुछ चीजों के सेवन से जरूर बचें. ये सभी प्रोटीन से भरपूर होते हैं. साथ ही इनमें कई अन्य पौष्टिक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को भरपूर ताकत, एनर्जी, आयरन, प्रोटीन आदि देते हैं. लेकिन कुछ ऐसी पारंपरिक मान्यताएं भी इनसे जुड़ी हैं, जो कई बार किसी-किसी पर सही भी हो जाती है. यदि आप मुर्गा, मछली खाते ही दूध पीते हैं तो पाचन की समस्या हो सकती है. ऐसे में आप नहीं चाहते हैं कि आपको नॉनवेज खाते ही कुछ फूड्स को खाते ही कोई परेशानी हो जाए, तो आप यहां बताई गई इन चीजों को बिल्कुल ना खाएं.
मुर्गा, मछली खाने के बाद कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?
1. दूध और डेयरी उत्पाद- यदि आप चिकन या फिर मछली खा रहे हैं और उसे खाते ही आप दूध या इससे बनी अन्य चीजें खाते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है. पाचन तंत्र खराब हो सकता है. आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. कुछ लोगों को मछली खाने के बाद दूध पीने से स्किन की समस्या भी हो जाती है. गैस, अपच, ब्लोटिंग मुख्य परेशानी हो सकती है.
2. नॉनवेज फूड्स की तासीर गर्म होती है. ये हेवी भी होते हैं. ऐसे में इन्हें खाते ही आप बहुत ठंडे पेय पदार्थ जैसे बर्फ वाला पानी, कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए. इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है. पेट फूलना, गैस और असहजता महसूस हो सकती है.
3. आमतौर पर नॉनवेज फूड्स जैसे चिकन, मटन, मछली काफी ऑयली, मसालेदार ही बनते हैं, ऐसे में आप इनके साथ कोई और स्पाइसी और ऑयली फूड्स का सेवन न करें. अतिरिक्त तले हुए स्नैक्स खाने से पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. आपको गैस, अपच, सुस्ती, खट्टे डकार, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है.
4. मछली, मुर्गा में प्रोटीन अधिक होता है. ऐसे में प्रोटीन से भरपूर नॉनवेज फूड्स खाने के बाद बहुत अधिक मात्रा में मीठी चीजें खाने से भी बचना चाहिए. शुगर से भरपूर डेजर्ट, मिठाई, पेस्ट्री, केक खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ती है. पाचन धीमा हो सकता है. वजन भी बढ़ सकता है. ब्लड शुगर लेवल तेजी से हाई हो सकता है.
5. नॉनवेज खाने के बाद तुरंत चाय, कॉफी पीने से भी बचें. ऐसा करने से कुछ पोषक तत्वों, खासकर आयरन के अवशोषण पर असर पड़ सकता है. इससे आपके पाचन तंत्र में रुकावट और पोषक तत्वों का एब्जॉर्प्शन कम हो सकता है.
6. कोई भी खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए. संतरा, कीवी, नींबू, आदि खट्टे फल मछली, मुर्गा खाने के तुरंत बाद खाने से परहेज करें. हेवी स्पाइसी और आयली नॉनवेज आइटम्स को खाने के बाद आप खट्टे फल खाएंगे तो एसिडिटी, पेट में दर्द, एसिड रिफ्लक्स, जलन आदि हो सकता है.
यदि किसी को पहले से ही मछली या अन्य सी-फूड खाने के बाद कोई एलर्जी, पाचन संबंधित समस्या हो तो वह दूध, दही, अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से परहेज करें.