Last Updated:

घर में बचे हुए चावल अब बेकार नहीं जाएंगे. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप उनसे बाजार जैसी क्रिस्पी कचरी तैयार कर सकते हैं. कम लागत, आसान विधि और बेहतरीन स्वाद वाली यह देसी रेसिपी चाय के साथ स्नैक के रूप में शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

Chawal Ki Kachri Recipe: होली का त्योहार बीतते ही घरों में सालभर के लिए बने पापड़ और कचरी धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं. इसके बाद अक्सर लोग चाय के साथ या मेहमानों के आगे परोसने के लिए बाजार की मिलावटी और महंगी नमकीन पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बचे हुए रोजाना के चावल से भी आप बाजार जैसी क्रिस्पी और स्वादिष्ट कचरी तैयार कर सकते हैं?

बहराइच की फूलन देवी ने एक ऐसा आसान और घरेलू फॉर्मूला शेयर किया है, जिससे न सिर्फ आपकी रसोई का वेस्ट चावल इस्तेमाल हो जाएगा, बल्कि आपको बाहर से नमकीन लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं पापड़ और कचरी बनाने की यह बेहद आसान विधि.

फूलन देवी बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में छोटे से गांव सिसवारा गांव की रहने वाली है, घर में पैसों की तंगी और कामकाज भी कोई नहीं, तब सोचा क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए जिससे कुछ कमाई भी हो सके और घर बैठे काम भी, तब फूलन देवी ने गणेश प्रेरणा समूह से जुड़कर अपनी किस्मत आजमाई और शुरू कर दिया आलू और चावल के पापड़ बनाने का काम अब घर पर ही बनती है पापड़ और घर से ही हो जाती है बिक्री.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फूलन देवी ने पापड़ की रेसिपी बताते हुए कहां है अगर आप चाहे तो घर पर भी आराम से तैयार कर सकते हैं. अगर आप आलू का पापड़ बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले बड़े आकार के आलू को लेकर अच्छे से ब्वॉयल करना होता है, जब आलू ब्वॉयल हो जाए तो फिर ठंडा करके आलू को मिक्सर या सिलौटी पर अच्छे से पीस लेना होता है और फिर इसमें आवश्यकता अनुसार लाल मिर्च, नमक आदि मसाला मिलकर आकार देकर ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन पर रखकर सुखा लेना होता है दो से चार दिन तक लगातार धूप लगने के बाद यह अच्छे से सूख जाते हैं. फिर तलकर खाने योग्य हो जाते हैं इस तरह आलू के पापड़ आसानी से बना सकते हैं.

चावल की कचरी बनाने के लिए अगर चावल बच जाता है तो आप उससे भी बना सकते हैं. नहीं तो आप अगर अधिक बनाना चाहते हैं तो चावल को पतेली या कुकर में अधिक पानी डालकर गिला बनाकर भी बना सकते हैं.

इसके अलावा घर के अंदर अगर बच जाए चावल तो उसकी भी बना ले कचरी इसको बनाने के लिए आपको बचे हुए चावल में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसको गिला कर लेना है. फिर उसको अच्छे से पीस लेना है पीसने के बाद आप अगर चाहे तो उसमें कुछ मसाला आदि मिला सकते हैं, और चाहे तो सादा भी बना सकते हैं इसके बाद आप चलनी या फिर कपड़े दपति की किप्पी बनाकर जलेबी की तरह धूप में रखकर सुखा सकते हैं. इस तरह कचरी बनकर तैयार हो जाती है और जब तलकर इसका सेवन आप करते हैं तो बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment