Last Updated:
Sultani Dal Recipe: अरहर दाल से बनायी जाने वाली शाही दाल सुल्तानी दाल रेसिपी का जायका आज भी याद किया जाता है. इसे खासतौर लखनऊ के नवाबों के लिए बनाया जाता था. इसे आप अपने घर पर भी बनाकर खा सकते हैं. जानें पूरी रेसिपी
रोज-रोज घर में सिंपल तड़के वाली दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो सुल्तानी दाल की रेसिपी ट्राई करिए. ये सुल्तानी दाल मुगलई और अवधी व्यंजनों की एक प्रसिद्ध और शाही दाल है. पारंपरिक रूप से इसे उत्तर प्रदेश के नवाबों की रसोई में बनाया जाता था.
सुल्तानी दाल रेसिपी
सामाग्री
अरहर दाल
प्याज
लहसुन
अदरक
हरी और लाल मिर्च
नींबू
जीरा
हल्दी
काजू
विधि
- सबसे पहले अरहर दाल को हल्दी पाउडर और नमक के साथ प्रेशर कुकर में उबाल लें. दाल पक जाने के बाद कुकर की भाप निकलने दें और फिर ढक्कन खोल लें.
- अब काजू क्रीम तैयार करें. इसके लिए काजू, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, लहसुन और नमक को एक मिक्सर में डालें. इसमें आधा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें, ताकि मिश्रण बिल्कुल मुलायम और क्रीमी हो जाए.
- तैयार काजू क्रीम में बचा हुआ पानी मिलाएं और इसे अच्छी तरह घोल लें. इस पतली काजू क्रीम को पकी हुई दाल में डालें और अच्छी तरह फेंटकर मिला लें.
- यदि आपके पास काजू नहीं है तो इसकी जगह पर दही, क्रीम को अच्छी तरह से एक बाउल में फेंटकर इसमें हल्का इलायची और लौंग पाउडर डालकर दाल में मिलाएं.
तड़का तैयार करें
एक छोटे पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें, जब तक उनकी कच्ची महक खत्म न हो जाए. अब प्याज डालें और हल्का पारदर्शी (ट्रांसलूसेंट) होने तक भूनें. इसके बाद साबुत सूखी लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें. लगभग 15 सेकंड तक भूनें. तैयार तड़का तुरंत दाल के ऊपर डाल दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. स्वाद चखें और जरूरत हो तो थोड़ा और नमक मिला लें.
टिप्स
प्रेशर कुकर में दाल को लगभग 25 मिनट या 3 सीटी आने तक पकाएं. अगर काजू क्रीम मिलाने के बाद दाल ज्यादा गाढ़ी लगे, तो उसमें थोड़ा गर्म पानी या डेयरी-फ्री दूध मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतला कर सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें