Last Updated:
How to make Daraba Sweet: क्या आपने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की फेमस दराबा मिठाई खाई है? इसका इतिहास राजा-महाराजाओं के दौर से जुड़ा हुआ है. इस मिठाई को ताकत बढ़ाने वाली मिठाई माना जाता है और लोग आज भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. इसे बनाने में 2 दिन लगते हैं, पहले दिन रवा और देसी घी की खास सिकाई होती है, जबकि दूसरे दिन इसमें शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है. यह 3 महीने तक खराब नहीं होती.
Daraba Sweet Recipe: अभी तक आपने रसमलाई गुलाब जामुन और बंगाली मिठाई खूब खाई होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बता रहे हैं जो आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए देसी घी, शक्कर, रवा की आवश्यकता होती है, जिससे यह मिठाई बनकर तैयार हो जाती है.
लोगों का कहना है कि यह काफी हेल्दी मिठाई होती है. इसको लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. यह मिठाई राजा महाराजाओं के समय से बनती आ रही है. राजा महाराजा अपनी प्रजा को खाने में यही मिठाई देते थे और अधिक समय तक काम करवाते थे. यह मिठाई शरीर के लिए ताकतवर भी होती है. डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं.
दुकान संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब दुकान संचालक अजय से बात की तो उन्होंने बताया कि दराबा मिठाई मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर की सबसे फेमस मिठाई है. यह मिठाई बनाने के लिए देसी घी, रवा, शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है. उसको बनाने में काफी मेहनत लगती है लेकिन यह मिठाई खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. इस मिठाई की खासियत होती है इसको बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है लेकिन यह 3 महीने तक खराब नहीं होती है.
ऐसे बनती है दराबा मिठाई
यदि आप भी आपके घर पर दराबा मिठाई बनाने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले 1 किलो रवा लीजिए, उसमें 600 ग्राम देसी घी और 200 ग्राम शक्कर मिक्स कर लीजिए. इसको हल्का सा भून लीजिए उसे एक दिन रख लीजिए. दूसरे दिन उसको फिर एक कढ़ाई में डालकर पीसी शक्कर मिला लें. यह जितना सॉफ्ट होगा उतना इसका स्वाद बढ़ेगा. उसको बनाने के लिए दो दिन लगते हैं. पहले दिन इसकी सिकाई होती है. दूसरे दिन इसमें शक्कर मिलाकर इसको रगड़ा जाता है, जिससे यह दराबा मिठाई तैयार हो जाती है. 3 महीने तक खराब नहीं होती है. आप इसको स्टील के डब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं. आपको सिर्फ इसे पानी से बचाना होता है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें