Last Updated:


एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप भी आपके घर पर शक्कर पारे तैयार करना चाहते हैं तो बहुत ही आसान विधि से आपके घर पर यह बन सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है और यह एक महीने तक खराब नहीं होते हैं आपको इसको नमी और पानी लगने से बचाना होता है. यह कुरकुरे आप स्टील के डिब्बे में रखते हैं तो यह खराब नहीं होंगे.एक महीने तक स्टोर कर रख सकते हैं.

यदि आप भी आपके घर पर बरसात से पहले कुछ अच्छा नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आपके घर पर आप रवा मैदा और घी जीरे से नमकीन शक्कर पारे तैयार कर सकते हैं. इन की खासियत होती है बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है लेकिन यह एक महीने तक खराब नहीं होते हैं. निमाड़ के बुरहानपुर के यह सबसे फेमस शक्कर पारे होते हैं जो की कुरकुरे लगते हैं और टेस्टी लगते हैं. इसको चाय के साथ खाना सबसे अधिक पसंद करते हैं आपके घर पर आप भी आसान विधि से तैयार कर सकते हैं.

ऐसे तैयार होते हैं शक्कर पारे 
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी आपके घर पर शक्कर पारे तैयार करना चाहते हैं तो बहुत ही आसान विधि से आपके घर पर यह बन सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है और यह एक महीने तक खराब नहीं होते हैं आपको इसको नमी और पानी लगने से बचाना होता है. क्योंकि यह कुरकुरे आप स्टील के डिब्बे में रखते हैं तो यह खराब नहीं होंगे और एक महीने तक स्टोर कर रख सकते हैं. आप इसको घर पर भी नाश्ते में खा सकते हैं. चाय के साथ भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और सफर में भी ले जा सकते हैं.

ऐसे होते हैं तैयार 
यदि आप भी आपके घर पर शक्कर पारे तैयार करना चाहते हैं तो आप यह आसान विधि अपना सकते हैं. सबसे पहले आप बाजार से 1 किलो मैदा 400 ग्राम रवा लेकर आईए और इसको मिक्स कर लीजिए इसके अंदर 100 ग्राम तेल 30 ग्राम जीरा और 20 ग्राम नमक डालकर इसको पानी डालकर भीगा लीजिए और रोटी की तरह बेल लीजिए और छुरी से इसको चौकोंने काट सकते हैं त्रिकोण भी बना सकते हैं. उसको मद्दी आंच पर तेल में तल लीजिए. जिससे आपके शक्कर पारे तैयार हो जाएंगे आप इसको एक महीने तक स्टोर कर कर रख सकते हैं.



Source link

Write A Comment