होमफोटोलाइफ़फूड

गुलाबी चाय से लेकर तंदूरी मोमो तक…रांची आएं तो जरूर चखें ये 10 स्ट्रीट फूड

Last Updated:

Ranchi Popular Street Food Joints: रांची में ऑथेंटिक स्ट्रीट फूड का मजा लेना है तो इन जगहों का खाना एक बार जरूर टेस्ट करिए. कोई अपनी बिरयानी के लिए फेमस है तो कोई समोसा, चाप, पावभाजी के लिए. स्वाद ऐसा कि आधा घंटे इंतजार किए बिना नंबर नहीं आता. बड़े-बड़े लोग यहां अपनी बारी का इंतजार करते हैं.

रांची में खासतौर पर कुछ ऐसे पापुलर फूड जॉइंट्स हैं, जहां पर आपको एक प्लेट मोमोज लेने के लिए भी कम से कम 20 मिनट इंतजार करना पड़ेगा और टोकन भी कटवाना पड़ेगा. इनमें सबसे पहला नाम आता है दुर्गा मोमोज का. यहां का तंदूरी मोमोज ऐसा है कि पहले टोकन कटाइये और उसके बाद भी आधे घंटे इंतजार करना पड़ता है.

यहां पर आपको मोमो चिल्ली से लेकर तंदूरी मोमो, अफ़गानी मोमो, पनीर मोमो हर तरह के मोमो के फ्लेवर देखने को मिलेंगे. यह पूरे रांची के लोगों का फेवरेट स्पॉट बना रहता है. ₹60 प्लेट मोमो के लिए शाम के 5:00 बजे से ही जो लाइन लगती है, रात के 9:00 बजे तक लगातार भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में रांची आते हैं तो यहां आना ना भूलें.

इसके बाद आप आ जाएं रांची के मोराबादी मैदान के पास लगने वाले चाय स्टाल पर. ऐसी चाय आपने शायद ही पहले कभी पी होगी, गुलाबी चाय से लेकर मिक्स मसाला चाय तक जैसी चाहेंगे वैसी चाय मिलेगी. बिना चीनी की, गुड़ की, नमक वाली चाय, मतलब आप बस फ्लेवर बता दीजिए. अगर आप डाइट पर हैं तो डाइट स्पेशल चाय भी मिलेगी. ऐसे में चाय के दीवाने यहां पर दौड़े चले आते हैं, एक चाय की कीमत ₹20 होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आपको आ जाना चाहिए रांची मोराबादी के वेंडर मार्केट जोन में जहां पर आपको फूड जोन देखने को मिलेगा. यहां पर एक ही जगह आपको कई सारे स्टॉल मिलेंगे. यहां खासतौर पर लोग एग राइज, वेज फ्राइड राइस और बिरयानी खाने के लिए आते हैं. यहां की बिरयानी आपको कोलकाता की बिरयानी की याद दिला देगी. इसके साथ ही आलू वाली बिरयानी चाहिए या मटन स्पेशल यहां सब मिलेगा. एक प्लेट बिरयानी की कीमत 150 रुपए तक होती है.

इसके बाद आपको आना चाहिए रांची के अरगोड़ा चौक पर. यहां पर आपको शर्मा जी फूड पॉइंट मिलेगा और इसी के बगल में मिस्टर शेफ फूड पॉइंट है. इन दोनों फूड पॉइंट्स में जमकर भीड़ लगती है. इनमें से एक नॉनवेज है तो एक वेज है. ऐसे में अपने मन के मुताबिक यहां पर आर्डर कर सकते हैं. यहां का अफगानी सोया चाप काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा यहां की पाव भाजी खाने के लिए लोग बीएमडब्ल्यू से उतरकर आते हैं.

शर्मा जी फूड पॉइंट की पाव भाजी अगर आपने एक बार खा ली, तो यकीन मानिए आपको कहीं की दोबारा पसंद ही नहीं आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि, यहां पर भाजी की क्वांटिटी साधारण से तीन गुना अधिक दी जाती है और स्वाद ऐसा कि इसके लिए आपको कम से कम 30 मिनट का इंतजार करना पड़ेगा.

इसके अलावा आप आ जाइए रांची के धुरवा स्थित लोकल बाजार में. यहां पर आपको तरह-तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे. यहां आपको खासतौर पर बैंगन की पकौड़ी, प्याज पकौड़ी, लौकी पकौड़ी ये जितने भी ट्रेडिशनल फूड्स होते हैं वे सब यहां पर मिलते हैं. हरी चटनी के साथ इन्हें परोसा जाता है और ये खाने में लाजवाब होते हैं. बरसात के मौसम में अक्सर लोग यहीं पर आते हैं.

इसके अलावा आप आ जाइए रांची के किशोरगंज स्थित बम बम समोसा शॉप में. यह समोसा शॉप ऐसी है कि आप जब जाएंगे तब आपको समोसा आउट ऑफ स्टॉक ही नजर आएगा. ऐसे में आपको कम से कम आधा घंटा यहां पर इंतजार करना पड़ेगा तभी आपको समोसा मिलेगा. यहां भी वही हाल है, लोग मर्सिडीज़ और फॉर्च्यूनर से उतरते हैं सिर्फ समोसा खाने के लिए. यह दुकान करीब 40 साल पुरानी है, पर आज तक उनकी टेस्ट क्वालिटी और क्वांटिटी शानदार रही है. समोसे की कीमत ₹8 पीस है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment