Last Updated:
Tomato shorba recipe: बारिश के मौसम में हल्की सी ठंड महसूस होती है. ऐसे में अधिकतर लोग चाय के साथ गर्मा गर्म पकोड़े ही खूब खाते हैं, लेकिन शरीर को गर्म और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप टमाटर से बना शोरबा पी सकते हैं. ये बेहद ही सिंपल रेसिपी है. टोमैटो शोरबा बनाने के साथ ही जानें शोरबा और सूप में अतंर क्या होता है.
टमाटर का शोरबा बनाने की विधि.
Tomato shorba recipe: मानसून का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है, क्योंकि भीषण गर्मी से छुटकारा जो मिल जाता है. हालांकि, लगातार बारिश होने पर हल्की ठंड भी महसूस होने लगती है. ऐसे में मन करता है कुछ गर्मा गर्म पीने का. आमतौर पर लोग बारिश के दिनों में सूप पीते हैं. चाय के साथ पकोड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको कुछ हट कर ट्राई करना है तो आप शोरबा बना सकते हैं. यह शरीर को गर्माहट भी देगा. आप आसानी से घर पर ही टमाटर का शोरबा बना सकते हैं. टमाटर का शोरबा बनाने की रेसिपी मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. चलिए जानते हैं टमाटर के शोरबे की रेसिपी और सूप और शोरबा के अंतर के बारे में यहां…
टमाटर शोरबा बनाने के लिए सामग्री
टमाटर- 6-7 मीडियम साइज के
तेल- 2 बड़े चम्मच
बटर- 2 बड़े चम्मच
तेजपत्ता- 1
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 1-2
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच
लहसुन-3-4 कली
अदरक के टुकड़े
हरी मिर्च- 1-2 कटी हुई
नमक स्वादानुसार
पानी- 2 कप
View this post on Instagram