Last Updated:
Rajasthani Summer Food: अगर आप गर्मियों में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए, तो राजस्थान की यह पारंपरिक देसी रेसिपी बेहतरीन विकल्प है. स्थानीय सामग्री और पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाला यह व्यंजन न सिर्फ खाने में लाजवाब होता है, बल्कि भीषण गर्मी में शरीर को ऊर्जा और ताजगी भी देता है. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से बनाई जाने वाली यह रेसिपी आज भी अपने अनोखे स्वाद और पौष्टिक गुणों के कारण बेहद लोकप्रिय है. इसमें इस्तेमाल होने वाली देसी सामग्री पाचन में सहायक होती है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है. यदि आप घर पर कुछ नया, हेल्दी और पारंपरिक बनाने की सोच रहे हैं, तो यह राजस्थानी रेसिपी आपकी थाली में देसी स्वाद का बेहतरीन अनुभव जोड़ सकती है.
Recipe Special: राजस्थान का खानपान अपनी सादगी, पारंपरिक स्वाद और स्थानीय मसालों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में दही-प्याज़ तड़का एक ऐसी खास रेसिपी है, जो कम समय में तैयार होने के साथ स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल भी है. गर्मियों के मौसम में यह व्यंजन विशेष रूप से पसंद किया जाता है, क्योंकि दही शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. जबकि प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में यह रेसिपी आज भी घरों में बड़े चाव से बनाई जाती है और बाजरे की रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ परोसी जाती है.
इस पारंपरिक रेसिपी को बनाने के लिए एक मध्यम आकार का प्याज़, दो हरी मिर्च, 8 से 10 लहसुन की कलियां, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक कप ताजा दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक की आवश्यकता होती है. तड़के के लिए एक बड़ा चम्मच घी, आधा-आधा छोटा चम्मच राई और जीरा की आवश्यकता होती है. कम सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता भी प्रदान करती है.
ऐसे तैयार करें रेसिपी
गृहणी निरमा देवी ने बताया कि दही-प्याज़ तड़का बनाने की शुरुआत प्याज़ और हरी मिर्च को बारीक काटने काटे. इसके बाद खरड़ या सिल-बट्टे में प्याज़, हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को दरदरा कूट ले. फिर जब यह मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसमें हरा धनिया मिलाकर फिर से कूट ले. इसके बाद दही, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए महीन होने तक कूटते है. इससे मसालों का स्वाद दही में पूरी तरह घुल जाता है और रेसिपी का असली देसी स्वाद सामने आता है.
अब तड़के की बारी आती है. इसके बाद एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें राई तथा जीरा डालकर अच्छी तरह तड़काएं. तैयार तड़के को दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला दें. कुछ मिनट के लिए इसे ढककर रखने से तड़के की खुशबू और स्वाद दही में पूरी तरह समा जाता है. इसके बाद दही-प्याज़ तड़का परोसने के लिए तैयार हो जाता है.
कम समय, कम सामग्री और शानदार स्वाद
यह रेसिपी गर्मागर्म पराठों, बाजरे या गेहूं की रोटी, दाल-चावल अथवा सादे चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. यदि आप पारंपरिक राजस्थानी भोजन का असली स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो दही-प्याज़ तड़का एक बेहतरीन विकल्प है. कम समय, कम सामग्री और शानदार स्वाद वाली यह रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें