Coconut Mithai Recipe: अगर आप भी एक जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो चुके हैं, तो घर पर मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर की फेमस नारियल मिठाई बना सकते हैं. यह मिठाई तीन चीजों से सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाती है. सबसे खास बात यह है कि यह मिठाई करीब एक सप्ताह तक खराब नहीं होती. लोकल 18 से बातचीत में एक्सपर्ट फूलाबाई ने बताया कि इस मिठाई को बनाने के लिए सिर्फ सूखा नारियल, मावा, पिसी शक्कर और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है. यह मिठाई बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है और सुबह-शाम हल्के नाश्ते के रूप में भी खाई जा सकती है. अगर आप भी घर पर बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक रेसिपी जरूर ट्राई करें. वीडियो में नारियल मिठाई बनाने की पूरी रेसिपी देख सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।