Last Updated:
भारत की चाय राजधानी कहे जाने वाले असम ने एक नया इतिहास रचा है. असम देश का पहला राज्य बन गया है, जहां कमर्शियल स्तर पर ‘माचा टी’ का उत्पादन शुरू हुआ है. तिनसुकिया के छोटा तिंगराई टी एस्टेट में तैयार पहली खेप गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में 3,000 रुपये प्रति किलो में बिकी है. यह उपलब्धि भारत और जापान के 10 साल पुराने सहयोग का नतीजा है.
3000 रुपए किलो बिक रही है असम की माचा टी.
Matcha Tea: चाय के शौकीनों के लिए असम से खुशखबरी आई है. अब उन्हें जापान की मशहूर चाय ‘माचा-टी’ का स्वाद लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. दअरसल, अब माचा टी का कामर्शियल प्रोडक्शन भारत में ही शुरू हो गया है. इसी के साथ असम माचा टी का प्रोडक्शन करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. हालांकि इस चाय की चुश्की लेने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इस भारत में इस चाय की कीमत फिलहाल 3 हजार रुपए किलो रखी गई है.
उल्लेखनीय है कि माचा टी का प्रोडक्शन पूर्वी असम के तिनसुकिया जिले स्थित छोटा तिंगराई टी एस्टेट में शुरू किया गया है. अब तक भारत में माचा टी का प्रोडक्शन सीमित स्तर पर ही होता था, लेकिन पहली बार इसे बड़े पैमाने पर तैयार कर बाजार में उतारा गया है. असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा ने इस उपलब्धि को राज्य की चाय विरासत का नया अध्याय बताया है. उन्होंने कहा कि अब लोगों की पसंदीदा माचा टी भी असम में ही तैयार होगी.
माचा टी से राज्य के चाय उद्योग को नई पहचान मिलेगी. साथ ही, दुनिया के प्रीमियम टी मार्केट में असम की मौजूदगी और मजबूत होगी. यह सफलता भारत और जापान के बीच करीब 10 साल के सहयोग का नतीजा है. जापान की आधुनिक मशीनों, नई तकनीक और विशेषज्ञों के अनुभव को असम के चाय उद्योग तक पहुंचाया गया है. इसी वजह से अब यहां विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाली माचा टी का प्रोडक्शन संभव हो सका है. – हेमंता विश्व शर्मा, मुख्यमंत्री, असम
Your favourite Matcha brew, will now be produced in Assam.
Furthering our glorious tea legacy, Assam becomes the first State in India to commercially produce Matcha tea at the Chota Tingrai Tea Estate in Tinsukia.