Last Updated:

कढ़ी लगभग हर घर की पसंदीदा डिश है, लेकिन शेफ संजीव कपूर ने इसमें सत्तू मिलाकर इसे एक पौष्टिक ट्विस्ट दिया है. दही, मसालों और सत्तू से बनी यह कढ़ी स्वादिष्ट होने के साथ रोज के खाने में एक अलग स्वाद भी जोड़ती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कढ़ी की सिंपल रेसिपी.

कढ़ी भारतीय घरों में बनने वाली ऐसी डिश है, जो चावल के साथ हो तो खाने का स्वाद ही बढ़ जाता है. आमतौर पर कढ़ी बेसन और दही से तैयार की जाती है, लेकिन शेफ संजीव कपूर ने इसमें एक छोटा सा बदलाव करके इसे नया ट्विस्ट दिया है. उन्होंने कढ़ी में सत्तू का इस्तेमाल किया है. सत्तू को डाइट में शामिल करने का यह भी एक आसान तरीका हो सकता है. सत्तू वाली यह कढ़ी स्वाद में पारंपरिक कढ़ी जैसी ही लगती है, लेकिन इसकी तैयारी थोड़ी अलग है.

इस कढ़ी को बनाने के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच सत्तू, डेढ़ कप दही, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, तीन चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक चाहिए. इसमें 2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट स्वाद बढ़ाता है. तड़के के लिए 2 बड़े चम्मच घी, आधा चम्मच राई, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, 2 सूखी लाल मिर्च और 6 से 8 करी पत्ते लें. इसके अलावा 1 मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज और सजाने के लिए थोड़ा हरा धनिया चाहिए.

ऐसे तैयार करें सत्तू वाली कढ़ी

सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही लें. इसमें सत्तू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि सत्तू दही में अच्छी तरह घुल जाए. अब इसमें साढ़े 3 कप पानी डालकर मिश्रण को अच्छे से फेंट लें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें नहीं रहनी चाहिए.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment