Last Updated:

Monsoon Special Recipe: बस्तर में मानसून के साथ ही ‘रान छाती’ (जंगली मशरूम) की मांग बढ़ जाती है. पेड़ों के नीचे प्राकृतिक खाद से उगने वाली यह सब्जी अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जानी जाती है. इमली के पानी के साथ तैयार यह पारंपरिक व्यंजन बस्तर की पहचान है.

Chhattisgarhi Sabji: मानसून की पहली फुहारों के साथ ही बस्तर के जंगलों में प्राकृतिक उपहार मिलने शुरू हो गए हैं. इन दिनों बस्तर के बाजारों में ‘रान छाती’ (जंगली मशरूम) की आवक बढ़ गई है. यह मशरूम आम दुकानों में मिलने वाले बटन मशरूम से काफी अलग और खास होता है. बस्तर के स्थानीय निवासी इसे बड़े चाव से खाते हैं.

प्राकृतिक खाद से होता है तैयार
रान छाती पूरी तरह प्राकृतिक होती है. यह घने जंगलों में बड़े पेड़ों के नीचे उगती है. पेड़ों के झड़ते पत्तों से जो खाद तैयार होती है, उसी से यह मशरूम निकलता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.

कम मसालों का कमाल
बस्तर में इस सब्जी को बनाने का तरीका काफी सादा है. यहां इसे बहुत कम मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका असली प्राकृतिक स्वाद बना रहता है. लोग इसे सूखी और रसेदार, दोनों तरह से खाना पसंद करते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें डाला जाने वाला इमली का पानी है, जो इसे एक अनोखा खट्टा-चटपटा स्वाद देता है.

नोट करें सामग्री
रान छाती: 100 ग्राम, प्याज: एक (कटा हुआ), टमाटर: दो (कटे हुए), मसाले: हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच), नमक स्वादानुसार, तेल (10 मिलीलीटर) और थोड़ा सा इमली का पानी.

सब्जी बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. गर्म तेल में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें हल्दी, मिर्च और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद रान छाती डालें और उसे मसालों के साथ पकाएं. थोड़ी देर बाद कटे हुए टमाटर डालें और पकने दें. अब इसमें इमली का पानी मिलाएं. अंत में आधा गिलास पानी डालें और सब्जी को अच्छी तरह पकने दें.

तैयार होने के बाद आप इस पारंपरिक सब्जी को रोटी या चावल के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा है कि घर वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

Write A Comment