Last Updated:

UP Aam Mahotsav: लखनऊ में आम महोत्सव की 3 जुलाई से शुरुआत हो गई है, जिसमें देशभर की आम की वैरायटी लोगों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में मेरठ की भी अगर बात करें, तो 25 प्रकार की वैरायटी यहां देखने को मिलेगी. आइए इन आमों की खासियत के बारे में जानते हैं.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत हो गई है. तीन दिवसीय आम महोत्सव में देशभर के विभिन्न हिस्सों के आमों की किस्म आपको देखने को मिलेगी, जिसमें मेरठ के भी लगभग 25 प्रकार के आम की महक से भी लखनऊ का यह आम महोत्सव सुगंधित होते हुए दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोकल 18 की टीम की ओर से भी जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार से खास बातचीत की.

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि लखनऊ में आयोजित होने वाला आम महोत्सव बेहद खास होता है, क्योंकि इसमें देशभर के विभिन्न आमों की वैरायटी एक ही स्थान पर देखने को मिलती है. जिनकी डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी मात्रा में रहती है. ऐसे में मेरठ जनपद की भी 35 प्रकार की वैरायटी के नाम इस महोत्सव के लिए भेजे गए थे.

विदेशों तक होती है डिमांड
इसमें 25 वैरायटी को शामिल किया गया है, जो आपको महोत्सव के अंदर दिखाई देंगे. उन्होंने बताया कि इन आमों की अगर बात की जाए तो यह बेहद खास हैं, क्योंकि रंग-बिरंगे यह आम जितने देखने में अच्छे लगते हैं, उतने ही खाने में भी काफी स्वादिष्ट है. इसकी डिमांड विदेश में भी रहती है.

मेरठ की यह वैरायटी की गई है शामिल 
उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में मेरठ की वैरायटी की अगर बात की जाए, तो इसमें अमरपाली, गुलाब खास, रजनीगंधा, गोदावरी, तोतापरी, हबीब पसंद, लेट लंगड़ा, रामकेला, चौसा, लंगड़ा, दशहरी, गुलाब जामुन, रटौल सहित 25 वैरायटी शामिल हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. इन्हें लोगों की ओर से काफी पसंद भी किया जाता है. मेरठ के किसान की आम की प्रजाति को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अबकी बार भी उम्मीद है कि मेरठ की यह प्रजाति पसंद आएगी. गत वर्ष की तरह इस बार फिर से मेरठ इनाम राशि जीतकर बागवानी के क्षेत्र में परचम लहराएगा.

बताते चले कि इस तरह के महोत्सव कृषि के क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि जब किसानों को अवसर मिलता है, तो वह अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में वैरायटी चर्चा में रहते हैं. इससे किसानों को भी फायदा होता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से <strong>उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों</strong> पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Write A Comment