DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
ऐप्स

Telegram हुआ डाउन तो यूजर्स हुए परेशान! जानें भारत में कितनी शिकायतें आईं और क्या है वजह

By digi_hin September 8, 2026 2 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


टेलीग्राम यूजर्स को अचानक मंगलवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत समेत एशिया के कई देशों में लोगों ने ऐप एक्सेस करने, मैसेज भेजने और अकाउंट में लॉगइन करने में दिक्कत की शिकायत की. आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर भी बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हुईं.

सबसे ज्यादा असर सिंगापुर में दिखाई दिया, जहां Downdetector पर आउटेज रिपोर्ट की संख्या करीब 4,000 तक पहुंच गई. रिपोर्ट्स सुबह करीब 10:20 बजे बढ़नी शुरू हुईं और 10:30 बजे के कुछ समय बाद अपने पीक पर पहुंच गईं.

भारत समेत इन देशों में भी आई समस्या

टेलीग्राम की परेशानी सिर्फ सिंगापुर तक सीमित नहीं रही. दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों से भी यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराईं.

Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक पीक के दौरान:

भारत: 725 रिपोर्ट

इंडोनेशिया: 1,284 रिपोर्ट

फिलीपींस: 933 रिपोर्ट

मलेशिया: 544 रिपोर्ट

वियतनाम: 530 रिपोर्ट

थाईलैंड: 253 रिपोर्ट.

सिंगापुर में करीब 4,000 रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संख्या तेजी से नीचे आई. सुबह 11:30 बजे तक वहां रिपोर्ट्स करीब 350 तक पहुंच गई थीं. हालांकि, दोपहर में शिकायतों की संख्या फिर बढ़ी और बाद में दोबारा तेजी से कम हुई.

यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब आधे यूजर्स को Telegram ऐप से जुड़ी समस्या हुई, जबकि लगभग 43 फीसदी शिकायतें मैसेजिंग से संबंधित थीं. करीब 7 फीसदी यूजर्स ने लॉगिन में परेशानी की जानकारी दी.

कुछ यूजर्स के लिए Telegram सामान्य रूप से काम कर रहा था, जबकि दूसरे यूजर्स को मैसेज भेजने या चैट लोड करने में परेशानी हो रही थी. इससे संकेत मिलता है कि यह पूरी तरह ग्लोबल शटडाउन के बजाय कुछ क्षेत्रों और यूजर्स को प्रभावित करने वाला आंशिक या अस्थायी आउटेज था.



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

सिर्फ एक शब्द लिखा और मच गई धूम! इस शख्स के ‘Hello’ पोस्ट से 1 मिलियन के करीब हुए फॉलोअर

September 7, 2026

Google Pics बनाएगा क्रिएटिव काम आसान, एक ही जगह पर बनाएं, एडिट और यूज़ करें फोटोज़

September 6, 2026

Airtel यूजर्स की मौज! 1 साल तक फ्री मिलेगा Super Duolingo, ऐसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

September 5, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • CPR देते रह गए मंत्री वकिटि श्रीहरि, विधानसभा में गिरे IAS नवीन मित्तल के PS राजू
      September 8, 2026
    • श्रद्धा कपूर की वेकेशन तस्वीरों में दिखा प्यार का रंग, बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग एक्ट्रेस बिता रहीं क्वालिटी टाइम
      September 8, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates