Last Updated:
Bahraich Kulhad Chai: कुल्हड़ में चाय के खौलने के पीछे कोई तकनीक नहीं, बल्कि यह कुल्हड़ के तापमान का कमाल है. पहले चाय को एक भगोने में तैयार किया जाता है. फिर भट्टी पर कुल्हड़ को तेज आंच में इतना गर्म किया जाता है कि वह आग की तरह लाल हो जाता है. इसके बाद इस गर्म कुल्हड़ को ट्रे में रखकर इसमें भगोने वाली चाय धीरे-धीरे डाली जाती है. फिर चाय का जो स्वाद आता है पीने वाले पीते ही रह जाते है.
बहराइचः अगर आप बहराइच में एक बेहतरीन और स्वादिष्ट चाय की तलाश में है तो आपकी खोज यहीं खत्म होती है. आज हम आपको एक ऐसी चाय की दुकान के बारे में बताएंगे. जहां की चाय का स्वाद चखने के बाद आप दूसरी जगहों की चाय भूल जाएंगे. यहां चाय बनाने का तरीका इतना खास है कि यह सीधे कुल्हड़ में खौलती है और दूध में ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे एक अनोखी खुशबू दी जाती है.
दुकानदार उत्तम पाठक बताते है कि इस चाय को बनाने का सबसे बड़ा राज दूध में छिपा है. दूध को गर्म करते समय उसमें छुहारा डाला जाता है. धीमी आंच पर जब दूध गर्म होता है तो छुहारे की वजह से वह गाढ़ा हो जाता है और उसकी मिठास भी बढ़ जाती है. इसके बाद जब चाय बनाई जाती है तो चीनी की मात्रा कम डाली जाती है. साथ ही इसमें कुछ सीक्रेट मसाले भी डाले जाते है. जो पूर्वजों के समय से इस्तेमाल हो रहे है.
कुल्हड़ में कैसे खौलती है चाय?
कुल्हड़ में चाय के खौलने के पीछे कोई तकनीक नहीं, बल्कि यह कुल्हड़ के तापमान का कमाल है. पहले चाय को एक भगोने में तैयार किया जाता है. फिर भट्टी पर कुल्हड़ को तेज आंच में इतना गर्म किया जाता है कि वह आग की तरह लाल हो जाता है. इसके बाद इस गर्म कुल्हड़ को ट्रे में रखकर इसमें भगोने वाली चाय धीरे-धीरे डाली जाती है. कुल्हड़ का तापमान इतना ज़्यादा होता है कि उसमें जाते ही चाय अपने आप उबलने लगती है. इससे चाय में एक सोंधापन भी आ जाता है जो देखने में भी अनोखा लगता है और पीने में भी स्वादिष्ट. ग्राहक के हाथ न जले इसके लिए कुल्हड़ के साथ नैपकिन भी दिया जाता है.
कीमत और पता
यहां चाय की 2 कीमतें हैं. स्पेशल चाय 30 रुपये प्रति कप और नॉर्मल चाय 20 रुपये प्रति कप. अगर आप भी इस बेहतरीन चाय का लुत्फ उठाना चाहते है तो आपको बहराइच शहर में चटोरी गली से पहले दूरसंचार ऑफिस के सामने ज्योति फास्ट फूड कॉर्नर पर जाना होगा. यहां हर रोज चाय के शौकीन आते है और इसकी तारीफ करके जाते है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें