Last Updated:
Bharatpur Saras Chauraha: भरतपुर का सरस चौराहा इन दिनों नॉनवेज खाने के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां मात्र ₹220 में ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठे का ऐसा स्वाद मिलता है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले फूड लवर्स को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. मसालों से भरपूर ग्रेवी, मुलायम चिकन और कुरकुरे मुगलई पराठे का शानदार कॉम्बिनेशन लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर रहा है. शाम होते ही इस जगह पर खाने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. यदि आप भरतपुर में स्वादिष्ट और बजट-फ्रेंडली नॉनवेज फूड की तलाश में हैं, तो सरस चौराहा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
भरतपुर: भरतपुर शहर में नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए सरस चौराहा इन दिनों एक नई पहचान बनता जा रहा है. पहले जहां यह इलाका सामान्य आवागमन और छोटी दुकानों के लिए जाना जाता था, वहीं अब यह जगह स्वाद के दीवानों का पसंदीदा फूड स्पॉट बन चुकी है. खासतौर पर ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठा का कॉम्बिनेशन यहां लोगों को खूब लुभा रहा है. सरस चौराहा पर शाम होते ही खाने-पीने के शौकीनों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है.
यहां कई फूड स्टॉल्स पर अलग-अलग प्रकार के नॉनवेज व्यंजन तैयार किए जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठा की देखने को मिलती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी इस स्वाद का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. इस जगह की सबसे खास बात इसकी किफायती कीमत है. जहां बड़े रेस्टोरेंट्स में इसी तरह के व्यंजन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है. वहीं सरस चौराहा पर यह कॉम्बिनेशन मात्र 220 रुपए में उपलब्ध है.
स्वाद बड़े होटलों को भी टक्कर देता
कम कीमत में बेहतरीन स्वाद मिलने के कारण यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है. की क्वालिटी और स्वाद के मामले में भी यह स्टॉल्स लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं. ताजा मसालों और देसी अंदाज में तैयार किया गया ग्रेवी चिकन और गरमागरम मुगलई पराठा लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर रहा है. कई ग्राहकों का कहना है कि यहां का स्वाद बड़े होटलों को भी टक्कर देता है.
सस्ती कीमत लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही
खासकर युवा वर्ग और परिवार के लोग यहां बैठकर खाना पसंद कर रहे हैं. स्ट्रीट फूड के रूप में सरस चौराहा अब भरतपुर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. यहां का माहौल स्वाद और सस्ती कीमत लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि यह जगह धीरे-धीरे शहर के प्रमुख फूड हब के रूप में उभर रही है. अगर इसी तरह क्वालिटी और साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता रहा तो आने वाले समय में सरस चौराहा न सिर्फ स्थानीय बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी एक पसंदीदा नॉनवेज फूड स्पॉट बन रहा है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें