Last Updated:
Easiest Way To Soften Rajma and chickpeas: राजमा और छोले को बनाने से पहले इन्हें कम से कम 6-7 घंटा पानी में भिगोकर रखना जरूरी होता है. लेकिन अगर आपके पास इतना समय नहीं है या इस स्टेप को आप अक्सर भूल जाते हैं, तो इस लेख में बतायी गयी बर्फ वाली ट्रिक आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है.
राजमा, छोले और कुछ दालों को स्वादिष्ट और अच्छी तरह पकाने के लिए आमतौर पर रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है. इससे दाने नरम हो जाते हैं और जल्दी पक जाते हैं. लेकिन कई बार व्यस्त दिनचर्या या जल्दबाजी के कारण इन्हें भिगोना याद नहीं रहता. ऐसे में जब अगले दिन राजमा या छोले बनाने का मन हो, तो परेशानी बढ़ जाती है.
लेकिन अच्छी बात है कि खाना बनाते समय कई छोटी-छोटी किचन ट्रिक्स हमारे काम को आसान बना सकती हैं. खासकर तब, जब हम किसी जरूरी तैयारी को करना भूल जाएं. जिन्हें नहीं पता होता है उन्हें अक्सर अपना मेन्यू बदलना पड़ता है. ऐसे लोगों के लिए ये लेख बहुत मददगार साबित होता है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यहां बतायी गयी आसान किचन ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं इस आसान जुगाड़ के बारे में.
बिना भगोए कैसे बनाएं छोले-राजमा
- अगर आप राजमा या छोले भिगोना भूल गए हैं, तो सबसे पहले डेढ़ कप राजमा या छोले अच्छी तरह धो लें. इसके लिए लगभग एक ट्रे बर्फ के टुकड़े और करीब आधा लीटर पानी की जरूरत होगी.
- अब प्रेशर कुकर में राजमा या छोले डालें. इसके साथ बर्फ के टुकड़े, पानी और स्वादानुसार नमक भी मिला दें. कुकर का ढक्कन बंद करें और इसे लगभग 25 से 30 मिनट तक पकने दें. पकने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
- जब प्रेशर पूरी तरह खत्म हो जाए, तब कुकर खोलकर दानों को चेक करें. कई बार दाने काफी नरम हो जाते हैं और आगे की रेसिपी के लिए तैयार मिलते हैं. इसके बाद आप अपनी पसंद के अनुसार राजमा या छोले की ग्रेवी बनाकर पकवान तैयार कर सकते हैं.
- इस ट्रिक के पीछे एक दिलचस्प वजह बताई जाती है. राजमा और छोले का बाहरी छिलका काफी सख्त होता है. जब बर्फ और पानी के साथ इन्हें कुकर में गर्म किया जाता है, तो तापमान में अचानक बदलाव आता है. माना जाता है कि इससे दानों का बाहरी हिस्सा थोड़ा ढीला पड़ सकता है और पानी अंदर तक पहुंचने में मदद मिलती है. साथ ही प्रेशर कुकर में बनने वाला भाप का दबाव दानों को जल्दी नरम करने में सहायक होता है.
ध्यान देने योग्य बात
बेहतर स्वाद और समान रूप से पकने के लिए राजमा और छोले को पहले से भिगोना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह आसान उपाय आपके काम आ सकता है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें