Last Updated:
Best Street Food In bharatpur: भरतपुर के स्ट्रीट फूड बाजार में पारंपरिक आलू चाट और समोसे को छोड़कर लोग अब ‘पोटैटो ट्विस्टर’ के दीवाने हो रहे हैं. मशीन से कटे स्पाइरल आलू को डीप फ्राई कर मसालों और सॉस के साथ परोसा जाने वाला यह स्नैक युवाओं की पहली पसंद बन गया है. इसकी कीमत मात्र 20 से 50 रुपये के बीच है, जो इसे बेहद किफायती बनाती है. भरतपुर के लोगों के लिए यह नया और अनोखा स्वाद अब यहां के फूड कल्चर का हिस्सा बन चुका है जिससे स्थानीय फूड वेंडर्स की कमाई भी बढ़ी है.
भरतपुर शहर की स्ट्रीट फूड गलियों में इन दिनों स्वाद का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. जहां कभी आलू से बने पारंपरिक व्यंजन लोगों की पहली पसंद हुआ करते थे. वहीं अब एक नया और अलग अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. कम कीमत, शानदार स्वाद और यूनिक प्रेजेंटेशन के चलते ‘पटाटो ट्विस्टर’ नाम का यह व्यंजन खासकर युवाओं और स्ट्रीट फूड लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
भरतपुर हमेशा से अपने किफायती और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता रहा है. यहां की गलियों में मिलने वाले व्यंजन न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इसी कड़ी में अब ‘पटाटो ट्विस्टर’ ने भी अपनी खास पहचान बना ली है. जो पारंपरिक आलू के स्वाद को नए फ्लेवर, अनोखे अंदाज और आकर्षक प्रेजेंटेशन के साथ परोसता है.
पटाटो ट्विस्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा आकार और बनाने का तरीका है. इसमें आलू को मशीन की मदद से लंबे स्पाइरल शेप में काटा जाता है. इसके बाद इसे डीप फ्राई कर अलग-अलग मसालों और फ्लेवर के साथ परोसा जाता है. इसका कुरकुरा टेक्सचर, मसालेदार स्वाद और आकर्षक प्रेजेंटेशन इसे आलू से बनने वाले अन्य व्यंजनों से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं. यही वजह है कि लोग इसे एक बार चखने के बाद बार-बार खाना पसंद कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कीमत की बात करें तो पटाटो ट्विस्टर हर वर्ग के लोगों के बजट में आसानी से फिट बैठता है. यह व्यंजन आमतौर पर 20 रुपये से 50 रुपये के बीच उपलब्ध है. कम कीमत में मिलने वाला यह स्वादिष्ट स्नैक खासकर छात्रों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जो कम बजट में कुछ नया, कुरकुरा और टेस्टी खाने का अनुभव लेना चाहते हैं.
हालांकि पटाटो ट्विस्टर देश के कई शहरों में पहले से उपलब्ध है. लेकिन भरतपुर के लोगों के लिए यह स्वाद अभी नया है. यही वजह है कि लोग इसे उत्सुकता के साथ ट्राई कर रहे हैं. और धीरे-धीरे यह शहर की स्ट्रीट फूड कल्चर का हिस्सा बनता जा रहा है. स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. जिसकी वजह से उनकी बिक्री में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.
भरतपुर की स्ट्रीट फूड दुनिया में पटाटो ट्विस्टर एक नए ट्रेंड के रूप में उभरकर सामने आया है. बदलते स्वाद और नए प्रयोगों के बीच यह व्यंजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है. कम कीमत, आकर्षक प्रेजेंटेशन और शानदार स्वाद के चलते इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नया फ्लेवर भरतपुर के खान-पान की संस्कृति में कितनी मजबूत जगह बना पाता है.