दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक किराए के मकान से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे मर्डर-सुसाइड का मामला मान रही है। दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ मिले, जबकि मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले युवक और युवती के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घर से मिली पिस्टल

पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर 26 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती खून से लथपथ हालत में मिले। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली।

एक महीने से साथ रह रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले करीब एक महीने से इस मकान में किराए पर रह रहे थे और पिछले कई महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक की बहन घर पहुंची। दरवाजा बंद होने पर अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

युवक ने कही थी बड़ा कदम उठाने की बात

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें बड़ा कदम उठाने की बात कही गई थी। पुलिस उस मैसेज की भी जांच कर रही है। डीसीपी नॉर्थ, राजा बांठिया ने बताया कि दोनों के रिश्ते में खटास चल रही थी। शुरुआती जांच में यही मिला है कि लड़के ने लड़की को गोली मारी और आत्महत्या की है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बरामद हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना के पीछे की असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में मकान बेचने के विवाद पर व्यक्ति की हथौड़े से हत्या, झाड़ियों में मिला शव, दो गिरफ्तार

दिल्ली में पत्नी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी ने खुद को गोलियों से उड़ाया, मर्डर के बाद चल रहा था फरार

 





Source link

Write A Comment