Last Updated:

Dal Pulav Recipe: छत्तीसगढ़िया स्टाइल दाल पुलाव छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.यह रेसिपी कम समय में तैयार होकर पढ़ाई के लिए ज्यादा समय बचाती है.दाल और ताजी सब्जियों से भरपूर होने के कारण यह पौष्टिक और स्वादिष्ट है. बिलासपुर के छात्र भावेश सिंदर ने इसे छात्रों के लिए आसान और बेहतरीन विकल्प बताया.

Dal Pulav Recipe: घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कम समय में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार करना होती है. ऐसे में छत्तीसगढ़िया स्टाइल दाल पुलाव तेजी से स्टूडेंट्स की पसंद बनता जा रहा है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है, पोषण से भरपूर होती है और स्वाद में भी किसी पारंपरिक व्यंजन से कम नहीं है. बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र भावेश सिंदर का कहना है कि यह रेसिपी उनकी व्यस्त दिनचर्या में समय बचाने के साथ-साथ संतुलित भोजन का बेहतरीन विकल्प भी बन गई है.

बिलासपुर के कोनी इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र भावेश सिंदर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि दाल पुलाव बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह पढ़ाई के व्यस्त शेड्यूल में भी आसानी से तैयार हो जाता है. उनका कहना है कि यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देती है, जिससे बाहर के भोजन पर निर्भरता कम हो जाती है. भावेश का मानना है कि हर एस्पिरेंट्स को ये रेसिपी ट्राई करनी चाहिए. कम समय बढ़िया भोजन तैयार किया जा सकता है.

सब्जियों से बढ़ता स्वाद और पोषण
इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें दाल और चावल के साथ शिमला मिर्च, गाजर, आलू और टमाटर जैसी पौष्टिक सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे भोजन में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है. कम खर्च में बनने वाली यह डिश छात्रों के लिए संतुलित आहार का अच्छा विकल्प मानी जा रही है.

कुकर में मिनटों में हो जाता है तैयार
दाल पुलाव बनाने की विधि भी बेहद आसान है. सबसे पहले कुकर में तेल गर्म कर उसमें जीरा, सरसों, प्याज और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद आलू, गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर हल्का भून लिया जाता है. फिर मसाले और नमक मिलाकर दाल और चावल डाल दिए जाते हैं. आवश्यक मात्रा में पानी मिलाकर कुकर में तीन सीटी आने तक पकाया जाता है. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल पुलाव तैयार हो जाता है.

देसी स्वाद के साथ आसान विकल्प
छत्तीसगढ़िया मसालों और देसी अंदाज में तैयार होने वाला यह दाल पुलाव स्वाद के साथ सुविधा का भी बेहतरीन उदाहरण है. कम समय, कम खर्च और भरपूर पोषण के कारण यह रेसिपी खासकर छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. पढ़ाई के साथ संतुलित भोजन की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प बनकर सामने आया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

Write A Comment